बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर इन दिनों घर पर हैं और अपने बच्चों यश और रूही जौहर के साथ समय बिता रहे हैं। करण पिछले कुछ समय से रोज अपने बच्चों की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं जिसमें वो उनसे कुछ सवाल पूछते दिखते हैं जिसका दोनों फनी रिप्लाई करते हैं और अपने पापा करण की खिंचाई करते हैं और मजाक उड़ाते हैं। यश और रूही का यह वीडियो उनके बच्चों को बहुत पसंद आती हैं।
अब करण ने एक बार फिर दोनों की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें दोनों एक- एक सूटकेस लिए दिख रहे हैं। करण उनसे पूछते हैं कि वो दोनों कहा जा रहे हैं? इसपर रूही कहती हैं कि वो परेशान हो चुकी हैं। जब वो यश से पूछते हैं कि क्या वो भी परेशान हो चुके हैं? तो उन्होंने भी यही जवाब दिया। करण ने उनसे पूछा कि क्या वो परेशान होकर घर छोड़कर भाग रहे हैं? तो यश और रूही दोनों ने हां कहा और वहां से जाते हुए दिखे। करण ने कहा कि वो उन्हें मिस करेंगे।
बीते दिनों भी करण यश और रूही की कई वीडियो शेयर कर चुके हैं। जिनमें दोनों कभी अपने पिता को गाना ना गाने की सलाह देते हैं और उन्हें टैलेंटलेस बताते हैं तो कभी उन्हें खराब डांसर कहते हैं। दोनों करण को कह चुके हैं कि आपका पेट निकला हुआ है। तो यहां तक कि दोनों करण को बोरिंग भी बता चुके हैं। और अब तो दोनों इतने परेशान हो गए हैं कि घर से ही जाना चाहते हैं। मालूम हो कि दोनों के ये क्यूट और फनी वीडियो फैंस को बहुत पसंद आते हैं।
बता दें कि करण जौहर फरवरी 2017 को सरोगेरी के जरिए पिता बने थे। उनके घर जुड़वां बच्चों का जन्म मुंबई के मसरानी अस्पताल में हुआ था। उन्होंने अपने बेटे का नाम यश रखा जो कि करण के पिता का भी नाम था तो वहीं बेटी का नाम रूही रखा जो कि उनकी मां हीरू के नाम का उल्टा है। करण अक्सर दोनों की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं जो फैंस को बहुत पसंद आते हैं।
Bollywood News in Hindi (बॉलीवुड न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Network Hindi पर । साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) केअपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।