करण जौहर ने बच्चों पर लिखी पहली किताब, फिल्ममेकर ने ट्विंकल खन्ना को दिया खास धन्यवाद

Karan Johar children book: करण जौहर ने अपने बच्चों यश जौहर और रूही जौहर के लिए पहली किताब द बिग थॉट्स ऑफ लिटिल लव लिखी है। करण ने इस बुक के लिए ट्विंकल खन्ना को भी धन्यवाद दिया है...

Karan Johar Thanks To Twinkle Khanna For His First children book The Big Thoughts of Little Luv
बच्चों के साथ करण जौहर।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • करण जौहर ने 2017 में अपनी आत्मकथा एन अनसूटेबल बॉय जारी की थी।
  • अब करण बच्चों के लिए पहली किताब द बिग थॉट्स ऑफ लिटिल लव लेकर आ रहे हैं।
  • यश-रूही का एक वीडियो शेयर कर उन्होंने बुक कंटेंट के बारे में जानकारी दी है।

करण जौहर को ना केवल एक फिल्म निर्माता के तौर पर बल्कि एक लेखक के रूप में भी जाना जाता है। साल 2017 में निर्देशक करण जौहर ने अपनी आत्मकथा एन अनसूटेबल बॉय जारी की थी। अब ताजा जानकारी के मुताबिक करण जौहर ने अपने बच्चों के लिए पहली किताब द बिग थॉट्स ऑफ लिटिल लव लिखी है। करण जौहर ने अपने जुड़वां बच्चों यश जौहर और रूही जौहर के साथ एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बुक कंटेंट के बारे में जानकारी दी है। साथ ही करण ने इस बुक के लिए ट्विंकल खन्ना को भी धन्यवाद दिया है।

करण जौहर ने ट्वीट पर लिखा, 'आप सभी के साथ कुछ खास शेयर करने के लिए उत्साहित हूं... बच्चों के लिए मेरी पहली पिक्चर बुक The big thoughts of little LUV जल्द ही आ रही है!!!! धन्यवाद ट्विंकल खन्ना मुझे चिकी सरकार के साथ संपर्क में रखने के लिए। पिक्चर बुक juggernaut.in द्वारा प्रकाशित की जाएगी।' 

फिल्ममेकर करण जौहर की इस अनाउंसमेंट के बाद सेलेब्स और उनके दोस्त बधाई दे रहे हैं। वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स करण को ट्रोल भी कर रहे हैं। आपको बता दें, सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से करण जौहर सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। ट्रोलिंग से परेशान करण जौहर ने बीच में सोशल मीडिया से दूरी भी बना ली थी। हालांकि अब वो फिर से एक्टिव हो रहे हैं। 

2017 में पिता बने थे करण जौहर 
करण जौहर, यश और रूही जौहर दो जुड़वां बच्चों के सिंगल पिता हैं जिनका जन्म फरवरी 2017 को हुआ था। करण जौहर सरोगेरी के जरिए पिता बने थे। करण के बच्चों का जन्म मुंबई के मसरानी अस्पताल में हुआ था। करण ने अपने पिता यश जौहर के नाम पर ही बेटे का नाम यश रखा जो और अपनी बेटी का नाम रूही रखा जो कि उनकी मां हीरू के नाम का उल्टा है। करण अक्सर अपने बच्चों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर