Kangana Ranaut ने FIR दर्ज होने के बाद शेयर की फोटो, लिखा-'महाराष्ट्र की पप्पू सेना को आ रही है मेरी याद'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 17, 2020, 06:20 PM IST

Kangana Ranaut Tweet: महाराष्ट्र के बांद्रा कोर्ट ने कंगना रनौत के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। इसके बाद कंगना ने नवरात्रि सेलिब्रेशन की फोटो पोस्ट कर महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा है।

Kangana Ranaut ने FIR दर्ज होने के बाद शेयर की फोटो, लिखा-'महाराष्ट्र की पप्पू सेना को आ रही है मेरी याद'

मुंबई. मुंबई की बांद्रा कोर्ट ने मणिकर्णिका की एक्ट्रेस कंगना रनौत के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया है।  एफआईआर दर्ज करने के बाद कंगना रनौत  ने पहली फोटो पोस्ट की है। इसमें वह अपने फैंस को नवरात्रि की बधाई दे रही हैं।

कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज पोस्ट की है। इसके साथ लिखा- ' नवरात्रि में कौन-कौन व्रत रख रहा है। ये फोटो आज के सेलिब्रेशन के दौरान क्लिक की गई है। मैं भी व्रत रख रही हूं।'

कंगना रनौत आगे लिखती हैं- 'इस दौरान मेरे खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज हो गई है। लगता है कि महाराष्ट्र की पप्पू सेना को मेरी बहुत याद आ रही है। मुझे इतना मिस मत करो। मैं वहां पर जल्द ही आने वाली हूं।' 

नफरत फैलाने का लगा आरोप
कंगना रनौत के खिलाफ दो समुदाय में नफरत फैलाने का आरोप लगाया गया है। याचिकाकर्ताओं मुन्ना वराली और साहिल अशरफ सैयद ने अदालत में कंगना के ट्वीट को भड़काऊ बताते हुए याचिका डाली थी।

याचिकाकर्ता के मुताबिक कंगना रनौत  ट्वीट और अलग अलग टीवी चैनल्‍स को दिए इंटरव्‍यू में हिन्दू और मुस्लिम कलाकारों के बीच खाई पैदा करने की कोशिश कर रही हैं। अब कंगना के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 156 (3) के तहत एफआईआर दर्ज कराई जा सकती है।

Image

कर्नाटक पुलिस ने भी किया था मामला दर्ज 
कंगना रनौत के खिलाफ इससे पहले कर्नाटक पुलिस ने भी मामला दर्ज किया था। कर्नाटक के तुमकुर के एक कोर्ट ने उनके खिलाफ क्यथसांद्रा पुलिस स्टेशन को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश द‍िए थे।  

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत फिलहाल जयललिता की बायोपिक थलाइवी की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा कंगना रनौत फिल्म धाकड़, इमली और तेजस में भी नजर आने वाली हैं। फिलहाल कंगना अपने होमटाउन में हैं।

End of Article