बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने फिल्म धड़क से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। जिसमें उन्हें काफी पसंद किया गया। अब तक उनकी दूसरी फिल्म रिलीज नहीं हुई है, लेकिन एक ही फिल्म ने जान्हवी को स्टार बना दिया। एक्टिंग और स्टाइल के साथ-साथ जान्हवी की डांसिंग की भी खूब चर्चा होती है। इन दिनों जान्हवी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं।
हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में ऐश्वर्या राय बच्चन के 14 साल पुराने गाने पर शानदार डांस करते हुए दिख रही हैं। ये गाना साल 2006 में आई फिल्म उमराव जान का है, जिसका टाइटल 'सलाम' है। जान्हवी ने अपनी डांस क्लास का वीडियो शेयर किया है। जिसमें वे कथक डांस कर रही हैं। उनके ग्रेसफुल मूव्ज को बहुत पसंद किया जा रहा है।
इस वीडियो में जान्हवी बिना मेकअप के सिंपल लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने प्रिंटेड पिंक कुर्ते के साथ मैचिंग पलाजो कैरी किया है। जान्हवी ने बालों को पोनीटेल में बांधा हुआ है। उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसके साथ जान्हवी ने लिखा कि क्लास रूम मिस कर रही हूं। लेकिन कहीं भी क्लासरूम हो सकता है, है ना?
वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो जान्हवी अब गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म पहली महिला भारतीय लड़ाकू पायरल गुंजन सक्सेना की बायोपिक है। ये फिल्म इसी महीने रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस के चलते इसके रिलीज डेट आगे बढ़ सकती है। इसके अलावा जान्हवी, कार्तिक आर्यन के साथ दोस्ताना 2 और राजकुमार राव के साथ रूहीआफ्जाना में दिखेंगी।
Bollywood News in Hindi (बॉलीवुड न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Network Hindi पर । साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) केअपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।