पेरेंट्स की 24वीं एनिवर्सरी पर Janhvi Kapoor ने शेयर की Sridevi- Boney Kapoor की फोटो, लिखा खास मैसेज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 2, 2020, 07:18 PM IST

Janhvi Kapoor Shares Throwback Photo: 2 जून, 1996 को श्रीदेवी ने बोनी कपूर से की थी शादी। इस खास दिन बेटी जान्हवी कपूर ने शेयर की थ्रोबैक फोटो।

पेरेंट्स की 24वीं एनिवर्सरी पर Janhvi Kapoor ने शेयर की Sridevi- Boney Kapoor की फोटो, लिखा खास मैसेज
Photo Credit: Instagram

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन अपनी फिल्मों और काम की वजह से आज भी उन्हें याद किया जाता है और वो फैंस के दिलों में जिंदा है। 24 फरवरी 2018 को श्रीदेवी का निधन हो गया था। अगर आज वो जिंदा होतीं तो पति बोनी कपूर के साथ अपनी शादी की 24वीं सालगिरह मना रही होतीं। मालूम हो कि श्रीदेवी और बोनी कपूर ने 24 साल पहले आज ही के दिन यानी 2 जून, 1996 को शादी की थी।

24 साल पहले हुई थी श्रीदेवी- बोनी कपूर की शादी

श्रीदेवी और बोनी कपूर की शादी के इस खास दिन पर उनकी बेटी और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने दोनों की पुरानी फोटो शेयर की और लिखा- 'हैप्पी एनिवर्सरी'। इसके साथ जान्हवी ने हार्ट इमोजी भी बनाया। इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में दोनों के बीच का प्यार साफ देखा जा सकता है। फैंस को यह फोटो बहुत पसंद आ रही है और वो लगातार इसपर कमेंट कर रहे हैं।

श्रीदेवी को चाहने लगे थे बोनी कपूर

मालूम हो कि बोनी कपूर ने साल 1983 में मोना शौरी से शादी की थी और दोनों के दो बच्चे भी हैं, बेटा अर्जुन कपूर और बेटी अंशुला कपूर। लेकिन बाद में बोनी को श्रीदेवी से प्यार हो गया और उन्होंने (बोनी कपूर) श्रीदेवी के साथ फिल्म बनाना चाहते थे। बताया जाता है कि इस फिल्म के लिए बोनी ने श्रीदेवी को 11 लाख रुपये फीस दी थी। 

इसके बाद साथ काम करते हुए दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे और बोनी कपूर ने मोना को तलाक देकर श्रीदेवी से शादी कर ली। मालूम हो कि दोनों की दो बेटियां हैं जान्हवी कपूर और खुशी कपूर। 

वर्कफ्रंट

जान्हवी कपूर की बात करें तो उन्होंने साल 2018 में फिल्म धड़क से बॉलीवुड में कदम रखा था जिसमें वो एक्टर ईशान खट्टर के अपोजिट नजर आईं थीं। अब वो फिल्म गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल में नजर आएंगी, यह फिल्म इस साल 24 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी लेकिन लॉकडाउन के चलते इसकी रिलीज डेट टल गई। इसके अलावा जान्हवी एक्टर राजकुमार राव के साथ फिल्मी रूहीआफ्जा में नजर आएंगी, वो कार्तिक आर्यन संग फिल्म दोस्ताना 2 में भी दिखेंगी।

End of Article