तू खींच मेरी फोटो, लड़की ब्यूटीफुल, कार में म्यूजिक बजा, लंदन ठुमकदा, काला चश्मा जचदा ऐ जैसे शानदार गानों को अपनी आवाज देने वालीं सिंगर नेहा कक्कड़ पिछले दिनों जीवन के मुश्किल फेज से गुजरी हैं। लंबे समय तक सिंगर हिमांश कोहली संग रिलेशन में रहने के बाद उनकी प्रेम कहानी खत्म हो गई थी। इस ब्रेकअप के बाद नेहा डिप्रेशन में चली गई थीं और उनकी हालत बहुत बुरी हो गई थी। हालांकि जल्द ही उन्होंने खुद को संभाल लिया था।
ब्रेकअप के दौरान नेहा कक्कड़ ने इंस्टाग्राम पर कई स्टोरीज शेयर की थी जिसमें उन्होंने यह बताया था कि उन दोनों का रिश्ता कितना गहरा था। नेहा के फैंस उनके इस दर्द से दुखी थे। नेहा ने अपने ब्रेकअप पर खूब बात की लेकिन हिमांश ने कभी कोई रिएक्शन नहीं दिया। अब जब इस बात को 9 महीने हो चुके हैं तो हिमांश का रिएक्शन सामने आया है।
एक अखबार से बातचीत में हिमांश ने कहा कि जो होना था, वह हो गया। मैं उसे नहीं बदल सकता था। मैं नेहा का बहुत सम्मान करता हूं और कामना करता हूं कि उनकी जिंदगी में सब अच्छा हो। हिमांश ने आगे कहा कि वक्त बुरा था तब भी हम एक दूसरे का सम्मान करते थे। नेहा शानदार कलाकार हैं और मौका मिलेगा तो हम जरूर साथ काम करेंगे।
बता दें कि ब्रेकअप से कुछ महीने पहले ही नेहा को इंडियन आइडल 10 के सेट पर ही हिमांशु ने प्रपोज किया था। दोनों कई बार साथ नजर आए, वीडियो में भी दिखाई दिए। 'ओ हमसफर' का ये वीडियो यूट्यूब पर खूब देखा गया था। इस गाने में नेहा और हिमांश का रोमांस देखने को मिला था। 29 साल की नेहा कक्कड़ के गानों पर आज पूरी दुनिया झूमने लगती है, लेकिन यहां तक पहुंचने की जो राह है। वो बहुत मुश्किल भरी रही है ऋषिकेश से मुंबई तक का सफर तय करने वाली नेहा कक्कड़ का जीवन संघर्ष से भरा रहा है। नेहा 4 साल की थी, तो गायकी की शुरुआत हो गई थी।
Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।