Freida Pinto Birthday: मां की सलाह पर मॉडल बनीं थीं फ्रिडा पिंटो, स्‍लमडॉग के ल‍िए 6 महीने तक चला था ऑड‍िशन

Freida Pinto Facts: स्लमडॉग मिलेनियर की लतिका यानी फ्रीडा पिंटो 18 अक्टूबर को 36वां बर्थडे मना रही हैं। इस मौके पर जानिए फ्रीडा की लाइफ से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें....

Freida Pinto
Freida Pinto 
मुख्य बातें
  • स्लमडॉग मिलेनियर की एक्ट्रेस फ्रीडा पिंटो आज अपना बर्थडे मना रही हैं।
  • फ्रीडा पिंटो मॉडल और एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं।
  • फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर के लिए फ्रीडा पिंटो ने छह महीने तक ऑडिशन दिया था।

मुंबई.  डैनी बॉयल की फिल्म 'स्लमडॉग मिलेनियर' की एक्ट्रेस फ्रीडा पिंटो आज (18 अक्टूबर) को अपना 36वां बर्थडे मना रही हैं। फ्रीडा का जन्म साल 1984 को मुंबई कस्बे मैंगलोर में हुआ। फ्रीडा मेंग्लोरीयन कैथोलिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं। 

फ्रीडा पिंटो कभी एक्टिंग और मॉडलिंग नहीं करना चाहती थीं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वह 'बकार्डी शॉट सर्वर' बनकर लोगों को ड्रिंक सर्व करना चाहती थीं। हालांकि, मां ने इसकी इजाजत नहीं दी थी। 

फ्रीडा के मुताबिक उनकी मां ने ही उन्हें एक्टिंग और मॉडलिंग के फील्ड में हाथ आजमाने की सलाह दी थी। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग करना शुरू किया था। वह भारतीय क्लासिकल डांस और सालसा डांस में ट्रेंड हैं। 

ऐसे मिला स्लमडॉग मिलेनियर में काम 
साल 2007 में फ्रीडा की मॉडलिंग एजेंसी ने उन्हें और छह और मॉडल को फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर के ऑडिशन के लिए चुना था। छह महीने के ऑडिशन के बाद उन्हें लतिका का किरदार मिला। फिल्म में लीड हीरो देव पटेल थे।

स्लमडॉग मिलेनियर ने आठ ऑस्कर अवॉर्ड जीते थे। फ्रिडा पिंटो स्कोडा, वोडाफोन भारत, एयरटेल जैसे ब्रैंड्स के कॉमर्शियल में भी काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वह एक इंटरनेशनल ट्रैवल शो को होस्ट कर चुकी हैं। 


इस शख्स से की सगाई
फ्रिडा पिंटो ने अपने बॉयफ्रेंड कॉरी ट्रान से पिछले साल सगाई कर ली थी। कॉरी एक फोटोग्राफर हैं। कॉरी के बर्थडे पर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर इसकी जानकारी दी थी। कॉरी से पहले फ्रीडा छह साल तक देव पटेल को डेट कर चुकी हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो वह साल 2018 में फिल्म लव सोनिया में नजर आई थीं। ये फिल्म बच्चों की मानव तस्करी पर आधारित थी। फ्रीडा की प्रमुख फिल्मों में 'राइज ऑफ दि प्लैनेट ऑफ एप्स', 'माइकल विंटरबॉटम', 'तृष्णा', 'डे ऑफ दि फाल्कन', 'इम्मोर्टल्स' शामिल हैं।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर