इमरान हाशमी ने साइन की मिलिट्री ड्रामा फिल्म, फरहान अख्तर के अगले प्रोजेक्ट में ऐसा होगा रोल!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 24, 2022, 11:59 AM IST

Emraan Hashmi upcoming project: इमरान हाशमी अपनी अगली फिल्म में यूनिफॉर्म में नजर आएंगे। अभिनेता ने कथित तौर पर फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के साथ एक मिलिट्री ड्रामा के लिए साइन अप किया है...

इमरान हाशमी ने साइन की मिलिट्री ड्रामा फिल्म, फरहान अख्तर के अगले प्रोजेक्ट में ऐसा होगा रोल!

Emraan Hashmi new project: इमरान हाशमी अपनी लवर बॉय और सीरियल किसर वाली इमेज से सफलतापूर्वक नाता तोड़ रहे हैं। 'चेहरे' में एक रोमांचक भूमिका निभाने के बाद अब अभिनेता 'टाइगर 3' में एक एक्शन पैक्ड विलेन की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। इसी बीच नई चर्चाओं की मानें तो इमरान अपनी अगली फिल्म में यूनिफॉर्म में नजर आएंगे।

अभिनेता इमरान हाशमी ने कथित तौर पर फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के साथ एक मिलिट्री ड्रामा के लिए साइन अप किया है। मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार, इमरान हाशमी फिल्म 'ग्राउंड जीरो' में अपनी मुख्य भूमिका के लिए एक सेना अधिकारी की वर्दी पहनेंगे।

यह एक सैनिक की भूमिका के साथ उनका पहला प्रयास होगा और इमरान को फिल्म में एक 'खतरनाक और महत्वपूर्ण' ऑपरेशन सौंपा जाएगा। फिल्म को तेजस विजय देवस्कर बना रहे हैं। इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा का अभी इंतजार है।

Emraan Hashmi Height, Age, Wife, Children, Family, Biography & More »  StarsUnfolded

फिलहाल इमरान हाशमी अक्षय कुमार के साथ 'सेल्फी' में काम कर रहे हैं। यह मूवी मलयालम फिल्म 'ड्राइविंग लाइसेंस' का रीमेक बताई जा रही है। राज मेहता द्वारा निर्देशित, इस एंटरटेनर में डायना पेंटी और नुसरत भरुचा लीड हीरोइन हैं। यह फिल्म 24 फरवरी, 2023 को रिलीज होने के लिए तैयार है। इसके अलावा, इमरान 'टाइगर 3' में सलमान खान के साथ भी दिखाई देंगे। जो कि अप्रैल 2023 में रिलीज होगी।

End of Article