तापसी पन्नू को हाल ही में अपना बिजली का बिल देखकर बड़ा झटका लगा। तापसी ने सोशल मीडिया पर बताया कि उनके तीन महीने का बिजली बिल 36 हजार रुपए आया है। चौंकाने वाली बात ये है कि तापसी का अपार्टमेंट खाली पड़ा था तब भी उन्हें ये भारी भरकम बिल थमाया गया है। तापसी पन्नू ने सोशल मीडिया पर मुंबई इलेक्ट्रिसिटी अपार्टमेंट बोर्ड को इसकी शिकायत की है। अब और भी कई बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स के साथ ऐसा ही वाकया हुआ।
बॉलीवुड अभिनेत्री रेणुका शहाणे, नेहा धूपिया, डीनो मोरिया, वीर दास, पुलकित सम्राट और सौम्या टंडन सहित कई सेलेब्स ने बिजली के बिल को लेकर ऐसी ही शिकायतें दर्ज कराई हैं। ये सभी स्टार्स अपने-अपने बढ़कर आए बिजली बिल देखकर चौंक गए हैं और सभी इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड से इस पर सफाई मांग रहे हैं।
End of Article

