Shoorveer Web Series: अग्निपथ पर चलेंगे 'शूरवीर', ओटीटी पर रिलीज होगी राष्ट्रभक्ति से भरी ये वेब सीरीज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 17, 2022, 07:25 AM IST

Disney plus hotstar Shoorveer Web Series: डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने बीते दिन अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शूरवीर नाम की सीरीज का टीजर साझा करते हुए इसकी घोषणा की है।

Shoorveer Web Series: अग्निपथ पर चलेंगे 'शूरवीर', ओटीटी पर रिलीज होगी राष्ट्रभक्ति से भरी ये वेब सीरीज

Disney plus hotstar Shoorveer Web Series: ओटीटी की दुनिया में एक जबरदस्त वेबसीरीज का टीजर रिलीज हुआ है जिसमें देश की सेवा का भाव नजर आ रहा है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने बीते दिन अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शूरवीर नाम की सीरीज का टीजर साझा करते हुए इसकी घोषणा की है। इस 24 सेकेंड के टीजर में आर्मी की ट्रेनिंग से लेकर उसके दौरान होने वाली गतिविधियों को दिखाया है।     

यह एक्शन ड्रामा सीरीज 'शूरवीर' समर खान द्वारा बनाई गई और कनिष्क वर्मा द्वारा निर्देशित है। इस सीरीज में मकरंद देशपांडे, मनीष चौधरी, रेजिना कैसेंड्रा, अरमान रल्हन, आदिल खान, अभिषेक साहा, अंजलि बरोट, कुलदीप सरीन, आरिफ जकारिया, फैसल राशिद, साहिल मेहता और शिव्या पठानी जैसे कलाकार नजर आएंगे। 

सीरीज में में गुप्त ऑपरेशन, सैन्य प्रशिक्षण, हवाई युद्ध और खुफिया साजिश और सैनिकों के बीच मानवीय संबंधों के साथ एलीट टास्क फोर्स की काल्पनिक कहानी दिखाई गई है।  यह भारतीय सैन्य बलों की बहादुरी और पराक्रम दिखाने वाली सीरीज होगी जिसे देखकर नसों में जोश भर जाएगा। मेकर्स ने अभी केवल टीजर के साथ इस सीरीज की घोषणा की है। यह कब रिलीज होगी इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। 

Also Read: OTT डेब्यू की तैयारी में Imlie फेम रितु चौधरी सेठ, बांझपन पर आधारित कहानी में आएंगी नजर

हालांकि यह ओटीटी पर रिलीज होगी, ये कंफर्म है। जगरनॉट प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित, काल्पनिक सीरीज जल्द ही डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर हिंदी, मराठी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और बंगाली में स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध होगी। इस सीरीज में सेना के एक ऐसे हवाई युद्ध को दिखाया जाएगा जो अब से पहले कभी भारतीय स्क्रीन पर नहीं देखे गए।

End of Article