The Kashmir Files के लिए गाना गाने वाली थीं लता मंगेशकर, विवेक अग्निहोत्री से किया था ये वादा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 22, 2022, 01:57 PM IST

Lata Mangeshkar's song in The Kashmir Files: द कश्मीर फाइल्स में एक भी हिंदी गाना नहीं है। अब फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने बताया कि द कश्मीर फाइल्स में लता मंगेशकर का भी होने वाला था।

The Kashmir Files के लिए गाना गाने वाली थीं लता मंगेशकर, विवेक अग्निहोत्री से किया था ये वादा

Lata Mangeshkar song in The Kashmir files . फिल्म द कश्मीर फाइल्स की चर्चा आज पूरे देश में हो रही है। फिल्म का कलेक्शन सभी रिकॉर्ड को तोड़ रहा है। साल 1990 में कश्मीरी पंडितों की हत्या और पलायन पर आधारित फिल्म में स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) भी एक गाना गाने वाली थीं। इसका खुलासा खुद फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू में किया है। 

ई टाइम्स से बातचीत में विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) ने कहा, 'द कश्मीर फाइल्स में कोई गाना नहीं है। ये एक दुखभरी कहानी है, लेकिन साथ ही ये नरसंहार पीड़ितों को हमारी श्रद्धांजलि है। मैंने एक कश्मीरी सिंगर से लोकगीत रिकॉर्ड किया था। हम चाहते थे कि लता दीदी हमारे लिए गाना गाए। उन्होंने फिल्मों में गाना बंद कर दिया है और रिटायर हो गई थीं। इसके बावजूद हमने उनसे गाना गाने के लिए रिक्वेस्ट की। वह पल्लवी के करीब थीं। ऐसे में वह हमारी फिल्म में गाना गाने के लिए मान गई थीं।'    

Lata Mangeshkar is stable, says spokesperson | Hindi Movie News - Times of  India

दिल के बेहद करीब था कश्मीर
विवेक अग्निहोत्री आगे कहते हैं, 'कश्मीर लता दीदी के दिल के बेहद करीब था। उन्होंने कहा था कि कोविड केस जब कम हो जाएंगे तब वह ये गाना रिकॉर्ड करेंगी। उन्हें स्टूडियो में जाने की परमिशन नहीं थी, ऐसे में हम उनके साथ रिकॉर्ड करने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन, उनका निधन हो गय। उनके साथ काम करने का मेरा सपना अब हमेशा के लिए केवल सपना ही रह गया है।' वहीं, विवेक अग्निहोत्री ने आलोचना का जवाब देते हुए कहते हैं,  'फिल्म में हमने दिखाया है कि कैसे आतंकवाद एक समुदाय में घर कर गया और इसे समाज के एक बड़े वर्ग द्वारा वैचारिक समर्थन भी मिला है। इससे केवल विनाश ही हुआ।'  

Lata Mangeshkar health update: Minimal improvement, says her doctor | Hindi  Movie News - Times of India

अभी तक इतनी हुई कमाई
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक द कश्मीर फाइल्स ने सोमवार (The Kashmir Files Box Office Collection Day 11) को 12.40 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। फिल्म का कुल कलेक्शन 179.85 करोड़ रुपए हो गया है।

फिल्म ने  सूर्यवंशी, स्पाइडर मैन और 83 द फिल्म को पीछे छोड़ दिया है। दूसरे रविवार को फिल्म ने 26.20 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। फिल्म ने दूसरे वीकेंड में 70 करोड़ का बिजनेस किया था। ऐसे में फिल्म मंगलवार को 200 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लेगी। 

End of Article