दीपिका पादुकोण का ग्‍लैमरस अंदाज देख क्‍लीन बोल्‍ड हुए रणवीर सिंह, लिखा, 'डेथ ही हो गई'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 3, 2021, 08:59 AM IST

Ranveer Singh comment on Deepika Padukone photos: दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्‍टाग्राम पर कुछ तस्‍वीरें पोस्‍ट की। जिनमें वह ब्‍लैक शीर साड़ी में नजर आ रही हैं। उनकी हॉटनेस को देख उनके पति रणवीर सिंह भी घायल हो गए हैं। उन्‍होंने दीपिका की पोस्‍ट पर मजेदार कमेंट किया है।

दीपिका पादुकोण का ग्‍लैमरस अंदाज देख क्‍लीन बोल्‍ड हुए रणवीर सिंह, लिखा, 'डेथ ही हो गई'
Photo Credit: Instagram

Deepika Padukone latest Instagram Photos: दीपिका पादुकोण अक्‍सर अपने स्‍टायल से लोगों को दीवाना बना देती हैं। उनका ये ग्‍लैमरस अंदाज एक बार फिर मुंबई में एक कार्यक्रम में देखने को मिला। जहां वह ब्‍लैक कलर के आउटफिट में कहर ढा रही थीं। उनके इस हॉट अवतार को देख दीपिका के पति रणवीर सिंह भी क्‍लीन बोल्‍ड हो गए हैं। उन्‍होंने अपनी पत्‍नी के इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट पर मजेदार कमेंट करते हुए लिखा, डेथ हो गई। 

अदाकारा ने अपनी ये ग्‍लैमरस तस्‍वीरें इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट की। इनमें दीपिका ब्लैक कलर के ब्लाउज के साथ ब्लैक शीर साड़ी में अलग अलग पोज देती हुईं नजर आ रही हैं। उनकी खूबसूरती देख पति रणवीर सिंह ने भी उनकी पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी। उन्‍होंने लिखा, "डेथ ही हो गई ' इसके साथ उन्‍होंने दिल घायल होने वाले इमोजी भी बनाएं।

ranveer comment

दीपिका पादुकोण की तस्‍वीरों पर पूर्व स्पाइस गर्ल, विक्टोरिया बेकहम ने भी टिप्पणी की। हालांकि उन्‍होंने इसमें बस 'O' अक्षर लिखा। उनके इस कमेंट को देख लोग चौंक गए। विक्टोरिया की टिप्पणी के जवाब में एक व्यक्ति ने पूछा, "0 क्या है"। एक अन्‍य ने लिखा, "शायद गलती से टिप्पणी की"। वहीं एक व्यक्ति ने विक्‍टोरिया बेकहम को मजाक में कहा, "मैडम ये किस लाइन मैं आ गईं।"

फैन्स ने भी पोस्ट पर दीपिका की खूब तारीफें की। छोड़ दीं। एक ने कमेंट किया "कोई इतना खूबसूरत कैसे हो सकता है।" एक अन्य ने टिप्पणी की, "वह अब तक की सबसे खूबसूरत व्यक्ति है।" बता दें दीपिका बुधवार को फिल्म क्रिटिक अनुपमा चोपड़ा के साथ बातचीत के लिए एक फिल्म कंपेनियन इवेंट में शामिल हुई थीं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका कबीर खान द्वारा निर्देशित 83 में दिखाई देंगी। यह फिल्म 24 दिसंबर को रिलीज होगी और इसमें रणवीर पूर्व क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका में होंगे। फिल्म में दीपिका उनकी पत्नी रोमी भाटिया का किरदार निभा रही हैं। इसके अलावा वह द इंटर्न के हिंदी रीमेक, ऋतिक रोशन के साथ फाइटर, शाहरुख खान के साथ पठान, शकुन बत्रा की एक अनटाइटल्ड फिल्म और प्रभास के साथ एक प्रोजेक्ट में नजर आएंगी। 

End of Article