Brahmastra Box office Prediction Day 1: कमाई का नया इतिहास रचने को तैयार 'ब्रह्मास्त्र', क्या आने वाले हैं बॉलीवुड के अच्छे दिन?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 7, 2022, 08:44 AM IST

Brahmastra Box office Prediction Day 1: 9 सितंबर को रिलीज होने जा रही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ने एडवांस बुकिंग से 8 करोड़ रुपये के आसपास कमाई कर ली है। उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म पहले दिन कमाई के मामले में इतिहास रचेगी।

Brahmastra Box office Prediction Day 1: कमाई का नया इतिहास रचने को तैयार 'ब्रह्मास्त्र', क्या आने वाले हैं बॉलीवुड के अच्छे दिन?

Brahmastra Box office Prediction Day 1: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन की फिल्म ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर शुक्रवार को सिनेमाघरों में पहुंच रही है। ब्रह्मास्त्र​ को एडवांस बुकिंग में काफी अच्छा रेस्पांस मिल रहा है। 'ब्रह्मास्त्र' एडवांस बुकिंग से 8 करोड़ रुपये कमा चुकी है। इस फिल्म के पहले दिन के लिए डेढ़ लाख से ज्यादा टिकट बिके। उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म पहले दिन कमाई के मामले में इतिहास रचेगी।  

अयान मुखर्जी ने इस फिल्म के लिए 10 साल कड़ी मेहनत की है और स्टार कास्ट, स्टोरी और VFX का जबरदस्त प्रयोग अपनी फिल्म में किया है। यह Sci-Fi फिल्म वीएफएक्स समेत टेक्नोलॉजी के प्रयोग से अनूठी बनी है। ऐसा भी दावा हो रहा है कि बाहुबली इसके सामने एक औसत फिल्म ही लगेगी। 

रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, नागार्जुन और शाहरुख खान जैसे सितारों से सजी यह फिल्म 3D के साथ-साथ IMAX पर भी रिलीज होने वाली है। मेकर्स ने इस फिल्म पर 400 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए हैं, ऐसे में मेकर्स ने फिल्म की लागत निकालने के लिए ग्रैंड रिलीज प्लान की है। सभी सितारे एक तरफ जबरदस्त प्रमोशन में लगे हैं, वहीं दूसरी तरफ मेकर्स इस फिल्म को अधिक से अधिक स्क्रीन्स पर रिलीज करना चाहते हैं।

ऐसी रहेगी पहले दिन कमाई

जानकारों का मानना है कि फिल्म पहले ही दिन 40 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर सकती है। संभव है कि यह 50 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर जाए। ट्रेड एनालिस्ट सुमित कदेल का मानें तो यह फिल्म शुक्रवार को यह फिल्म 25 से 30 करोड़ के बीच कमाई कर सकती है, वहीं वीकेंड तक यह 80-90 करोड़ तक पहुंच सकती है। वहीं ट्रेड एनालिस्ट रोहित जायसवाल का मानना है कि ब्रह्मास्त्र से बॉलीवुड के अच्छे दिनों की शुरुआत होगी। यह फिल्म पहले दिन  27 से 30 करोड़ के बीच ओपनिंग दे सकती है।

ऐसे हैं फिल्म के किरदार 

फिल्म में रणबीर कपूर के किरदार का नाम श‍िवा है। वहीं, आलिया भट्ट के किरदार का नाम फिल्म में ईशा है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ इस फ‍िल्‍म में सदी के महानायक अमिताभ बच्‍चन, डिंपल कपाडिया, नागार्जुन और मौनी रॉय लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म में अमिताभ बच्चन का किरदार भगवान ब्रह्मा से और नागार्जुन का किरदार भगवान व‍िष्णु से जुड़ा होगा। 

End of Article