मलाइका अरोड़ा का हुआ एक्सीडेंट, सैफ-तैमूर के बॉन्ड पर बोलीं करीना कपूर, जानिए बॉलीवुड की बड़ी खबरें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 2, 2022, 11:17 PM IST

Bollywood News 2 April 2022: मलाइका अरोड़ा की एक्सीडेंट में हल्की चोट लगी है। दीपिका पादुकोण पठान की शूटिंग खत्म करके स्पेन से वापस भारत लौट आई हैं। जानिए बॉलीवुड की बड़ी खबरें।

मलाइका अरोड़ा का हुआ एक्सीडेंट, सैफ-तैमूर के बॉन्ड पर बोलीं करीना कपूर, जानिए बॉलीवुड की बड़ी खबरें

Bollywood News 2 April 2022: बी टाउन के लिए शनिवार के दिन कुछ बुरी खबर लेकर आया। मलाइका अरोड़ा कार एक्सीडेंट में बाल-बाल बची हैं। वहीं, राजकुमार के पैन कार्ड से फर्जीवाड़ा कर ढाई हजार रुपए का लोन उठा लिया। हालांकि, इस बीच रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर नई अपडेट सामने आई है। जानिए शनिवार दो अप्रैल की बॉलीवुड की बड़ी खबरें। 

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इंडिया टुडे से बातचीत में अपने और रणबीर कपूर के रिश्ते पर आलिया भट्ट ने कहा, 'हमारे रिश्ते में रणबीर बिल्ली हैं और मैं डॉग हूं। कभी-कभी मैं सुबह इतनी ऊर्जा के साथ उठती हूं और रणबीर एकदम शांति से सांस ले लेकर उठते हैं। उन्होंने कहा, वह मुझसे कहीं ज्यादा शांत हैं, इसलिए मैं उन पर बहुत भरोसा करती हूं ताकि सबकुछ शांति से हो सके।  रणबीर जहां रचनात्मक और शांत है। वहीं, मैं हमेशा एनर्जी से भरी रहती हूं। हमारे स्वभाव अलग-अलग है पर हमारे बीच काफी प्यार है।'

Alia Bhatt- Ranbir Kapoor Marriage: Alia Bhatt says she has a 'lot of love'  for Ranbir Kapoor as she spills the beans on their impending marriage

स्पेन से वापस लौटीं दीपिका पादुकोण 
दीपिका पादुकोण पठान की शूटिंग खत्म करने के बाद स्पेन से वापस लौट आई है। दीपिका को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। दीपिका इस दौरान व्हाइट कलर के टॉप, ओवरसाइज डेनिम पैंट्स में नजर आई थीं। इस दौरान ब्राउन कलर का ओवरकोट पहना हुआ था। पठान में दीपिका पादुकोण एक रॉ एजेंट के रोल में नजर आने वाली हैं। फिल्म गणतंत्र दिवस 2023 के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म के जरिए लगभग आठ साल बाद दीपिका पादुकोण और  शाहरुख खान की जोड़ी बड़े पर्दे पर नजर आएगी। फिल्म में जॉन अब्राहम भी अहम रोल में हैं।

करीना कपूर ने तैमूर को बताया छोटा सैफ
करीना कपूर ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपने बेटे तैमूर अली खान को मिनी सैफ कहा है। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके बेटे को रॉक म्यूजिक पसंद है और वह अपने पिता के साथ एसी/डीसी और स्टीली डैन सुनता है। यही नहीं, तैमूर अपने अब्बा सैफ को सबसे अच्छा दोस्त भी बताता है। करीना कहती हैं कि महामारी ने उनके परिवार को काफी करीब ला दिया है। इससे पहले करीना कपूर ने बताया था कि उन्होंने सैफ अली खान से कह दिया है कि वह 60 साल में पिता नहीं बनेंगे।

Kareena Kapoor Khan on second child: Saif Ali Khan and I are happy with  Taimur, says we don't have any plans | Hindi Movie News - Times of India

राजकुमार राव के साथ हुआ फ्रॉड
राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट कर बताया है कि उनके पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल किया गया है। एक्टर के पैन कार्ड के जरिए 2500 रुपए का लोन लिया गया है। राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, 'मेरे पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल किया गया है और 2500 रुपए का मेरे नाम से लोन लिया गया है। इस कारण मैरा सीआईबिल स्कोर प्रभावित हुआ है।'

Rajkummar Rao

मलाइका अरोड़ा का हुआ कार एक्सीडेंट   
मलाइका अरोड़ा की कार का मुंबई के पास एक्सीडेंट। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक्ट्रेस को छोटी-मोटी चोटी आई है। मलाइका पुणे से वापस लौट रही थीं। ई टाइम्स से बातचीत में मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता अरोड़ा ने बताया कि एक्ट्रेस अब पहले से ठीक हो रही हैं। 

Malaika Arora Flaunts Her Baby Bump In Bold Dress During Fashion Show Ramp  Walk - Malaika Arora ३ महिन्यांची गर्भवती असताना मलायकानं बोल्ड ड्रेस घालून  फ्लाँट केलं होतं बेबी बंप ...

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक ये एक्सीडेंट मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के 38 किमी प्वाइंट पर हुआ, जहां तीन गाड़ियां आपस में टकरा गई है। खोपोली पुलिस ने बताया कि एक्ट्रेस को एक्सीडेंट में छोटी-मोटी चोट आई है, जिसके बाद एक्ट्रेस को अपोलो अस्पताल ले जाया गया है। 
 

End of Article