Badhaai Do Trailer Out: लेस्बियन भूमि पेडनेकर से शादी करेंगे राजकुमार राव, बच्‍चे की डिमांड पर परिवार को ऐसे देंगे चकमा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 25, 2022, 11:37 AM IST

राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म 'बधाई दो' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। हर्षवर्धन कुलकर्णी के निर्देशन में बनी ये फिल्म जानें कब रिलीज होगी।

Badhaai Do Trailer Out: लेस्बियन भूमि पेडनेकर से शादी करेंगे राजकुमार राव, बच्‍चे की डिमांड पर परिवार को ऐसे देंगे चकमा

एक्टर राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म बधाई दो का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में भूमि (सुमी) एक पीटी टीचर की भूमिका निभाती नजर आएंगी, जो देश के लिए खेलना चाहती हैं। तो वहीं राजकुमार राव (शार्दुल) एक पुलिस वाले के रोल में हैं। 

कैसी होगी कहानी

फिल्म में भूमि लेस्बियन महिला के रोल में है जो शादी नहीं करना चाहती लेकिन उसका परिवार उसपर शादी के लिए दबाव बनाता है। इसी दौरान उसकी मुलाकात शार्दुल से होती है जो उसे अपने साथ शादी करने के लिए तैयार कर लेता है। इसके बाद परिवार उनसे फैमिली प्लान करने के लिए कहता है और फिल्म इसी के इर्द गिर्द घूमती है। 'बधाई दो' की कहानी और किरदार 2018 की फिल्म से अलग होंगे। 'बधाई दो' में सीमा पाहवा, शीबा चड्ढा, लवलीन मिश्रा, नीतीश पांडे, शशि भूषण और अन्य कलाकार भी होंगे। 

दीपिका पादुकोण की फिल्म को टक्कर

हर्षवर्धन कुलकर्णी के निर्देशन में बनी ये फिल्म दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म 'गहराइंयां' को टक्कर देगी। फिल्म 11 फरवरी 2022 को थियेटर में रिलीज हो रही है। 

साल 2018 में रिलीज हुई थी 'बधाई हो'

इससे पहले साल 2018 में फिल्म 'बधाई हो' रिलीज हुई थी, जिसे बहुत पसंद किया गया था। इस फिल्म में ज्‍यादा उम्र में प्रेग्‍नेंसी को द‍िखाया था। अगर बड़ी उम्र में मह‍िला कंसीव कर ले तो पर‍िवार और समाज इस पर क्‍या र‍िएक्‍शन देता है, इसी थीम पर फ‍िल्‍म की कहानी बनी थी। इसे शांतनु श्रीवास्‍तव ने लिखा था और अमित रविंद्रनाथ शर्मा ने डायरेक्‍ट क‍िया था। फ‍िल्‍म में नीना गुप्‍ता की भूमिका को काफी सराहा गया था जो दादी-नानी बनने की उम्र में मां बनने की खबर देती हैं। ये फ‍िल्‍म 19 अक्‍टूबर 2018 को दशहरे के मौके पर र‍िलीज हुई थी।

End of Article