ब्रह्मास्त्र के डायरेक्टर अयान मुखर्जी हैं किशोर कुमार के रिलेटिव, विरासत में मिला फिल्में बनाने का हुनर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 3, 2022, 07:14 AM IST

Ayan Mukerji and Kishore Kumar are relative: अयान मुखर्जी इन दिनों अपने ड्रीम प्रोजेक्ट ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन में बिजी हैं। अयान की इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं।

ब्रह्मास्त्र के डायरेक्टर अयान मुखर्जी हैं किशोर कुमार के रिलेटिव, विरासत में मिला फिल्में बनाने का हुनर
Photo Credit: Instagram

Ayan Mukerji and Kishore Kumar are relative: अयान मुखर्जी ने ब्रह्मास्त्र का निर्देशन किया है। इस फिल्म में बॉलीवुड के पॉवर कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं। भले ही इस फिल्म को रिलीज होने में कुछ ही दिन बाकी है। फैंस इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड है। ब्रह्मास्त्र एक ट्राइलॉजी फिल्म है जिसका पहला पार्ट जल्द रिलीज होने वाला है। फिल्म के बारे में ज्यादातर लोग जानते हैं। आज हम आपको फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी के बारे में बता रहे हैं।

अयान मुखर्जी उन निर्देशकों में से एक है, जिन्होंने कम समय में अपनी अलग पहचान बनाई है। अयान ने अब तक सिर्फ दो फिल्में डायरेक्ट की है। उनकी ये दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। अयान बंगाली इंडस्ट्री के बहुत बड़े परिवार से आते हैं।

अयान का किशोर कुमार से है ये रिश्ता

निर्देशक बंगाली एक्टर देब मुखर्जी के बेटे हैं। उनके दादा  सशाधर मुखर्जी बंगाली फिल्म के बहुत बड़े प्रोड्यूसर थे। उन्होंने 'दिल देके देखो', 'लव इन शिमला', एक मुसाफिर एक हसीना और लीडर जैसी हिंदी फिल्मों को प्रोड्यूस किया है। अयान मुखर्जी की दादी सती देवी मुखर्जी अशोक कुमार, अनुप कुमार और सिंगर किशो कुमार की बहन थीं। अयान की पूरी फैमिली फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हुई है।

अयान ने अपने करियर की शुरुआत आशुतोष गोवारिकर के साथ फिल्म स्वदेश में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर की थी। अयान ने वेक अप सिड की पटकथा लिखी है और डायरेक्ट भी किया है। इसके अलावा उन्होंने ये जवानी है दीवानी डायरेक्ट की थी। ये दोनों फिल्में बॉकिस ऑफिस पर हिट रही थीं। इन दोनों फिल्मों में अयान के बेस्टफ्रेंड और एक्टर रणबीर कपूर लीड रोल में थे।

अयान अपने ड्रीम प्रोजेक्ट ब्रह्मास्त्र को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। अयान की फिल्म ब्रह्मास्त्र की कहानी अस्त्रों पर आधारित है। फिल्म में अलग- अलग अस्त्रों की शक्तियों के बारे में बताया गया है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, नागार्जुन अक्किनेनी मुख्य भूमिका में हैं। खबरों के मुताबिक फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण भी कैमियो रोल में नजर आएंगे।

End of Article