आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने बुक किया हॉस्पिटल, जानें किस महीने में कपल करेगा पहले बच्चे का स्वागत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 7, 2022, 10:18 AM IST

Alia Bhatt Delivery due date: जब से आलिया भट्ट ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है जब से सभी अभिनेत्री की ड्यू डेट जानना चाहते हैं। एक्ट्रेस के प्रशंसक यह जानने के लिए मरे जा रहे हैं कि आखिर वो कब अपने बच्चे को जन्म देंगे?

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने बुक किया हॉस्पिटल, जानें किस महीने में कपल करेगा पहले बच्चे का स्वागत

Alia Bhatt Delivery Date: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने शादी के तीन महीने के भीतर ही अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा कर दी थी। बच्चे की घोषणा के बाद से कपल के फैन्स काफी एक्साइटेड हैं। अब हाल ही में आलिया भट्ट पहली बार बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। शॉर्ट ब्राउन ड्रेस में आलिया भट्ट को अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते देखा गया। इसी के बाद से कई तरह की अटकलें लगाई जाने लगी हैं कि आलिया 5 महीने की प्रेग्नेंट लग रही हैं। जब से आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है जब से सभी अभिनेत्री की ड्यू डेट जानना चाहते हैं। आलिया भट्ट के प्रशंसक यह जानने के लिए मरे जा रहे हैं कि आखिर वो कब अपने बच्चे को जन्म देंगे। 

अब एक सोर्स ने खुलासा किया है, 'आलिया भट्ट अभी 4 महीने की गर्भवती है और कपल दिसंबर में बच्चे के आने की उम्मीद कर रहा हैं। जी हां, इसी साल के अंत तक आलिया के घर नन्हा मेहमान आ जाएगा। आलिया अभी से उसकी पूरी देखभाल कर रही है और अपने नवजात शिशु के आगमन के लिए बहुत उत्साहित है। यहां तक कि अपनी फिल्म शमशेरा का प्रमोशन करते हुए रणबीर ने जल्द ही पिता बनने के लिए अपना उत्साह व्यक्त किया था। आलिया जो अपनी फिल्म डार्लिंग्स का प्रचार कर रही हैं, उन्होंने पहले ही पति रणबीर के साथ ब्रह्मास्त्र का प्रमोशन शुरू कर दिया है और इस तरह वे एक दूसरे को समय भी देंगे। जबकि आलिया को जरूरत पड़ने पर अपनी सास से लगातार मार्गदर्शन मिलता रहता है।' 

सोर्सेज ने आगे बताया, 'रणबीर और आलिया ने अस्पताल बुक कर लिया है और वे खार के सबसे लोकप्रिय अस्पताल में डिलीवरी कराएंगे। लगातार नियमित रूप से आलिया का COVID टेस्ट कराया जा रहा है, हालांकि खतरा लगभग शून्य है, लेकिन कपल सभी लेता है आवश्यक सावधानी बरत रहा है।' कपूर खानदान बच्चे के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है और इसके लिए उन्होंने पूरी तैयारी कर ली है। दादी बनने जा रहीं नीतू कपूर इस समय बेहद खुश हैं।

प्रेग्नेंसी के दिनों में भी आलिया भट्ट लगातार काम कर रही हैं। एक्ट्रेस फिल्म की शूटिंग भी कर रही हैं और अपनी अपकमिंग मूवीज का प्रमोशन में भी बिजी हैं। हाल ही में आलिया भट्ट को उनके पति रणबीर कपूर और 'ब्रह्मास्त्र' के निर्देशक अयान मुखर्जी के साथ मुंबई में स्पॉट किया गया। शादी के बाद ये पहली बार था जब आलिया और रणबीर ने साथ में तसल्ली से पैपराजी को पोज दिए। दोनों शादी के बाद से ही अपने-अपने काम में बिजी हैं।

End of Article