अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा ने शुरू की नई फिल्म की शूटिंग, रियल लाइफ हीरो पर आधारित है कहानी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 30, 2022, 03:23 PM IST

Akshay Kumar Shooting with Parineeti Chopra : अक्षय कुमार न्यूयॉर्क में परिणीति चोपड़ा के साथ अपनी अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। परिणीति ने अक्षय के साथ हाल ही में फोटो शेयर की है....

अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा ने शुरू की नई फिल्म की शूटिंग, रियल लाइफ हीरो पर आधारित है कहानी
Photo Credit: Instagram

Akshay Kumar Shooting with Parineeti Chopra : एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय इन दिनों लंदन में अपनी अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म की कहानी रियल लाइफ हीरो पर आधारित है जो कोयल की खदान में फंसे लोगों को बचाता है। इस फिल्म में अक्षय के साथ परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। अक्षय और परिणीति की जोड़ी को साथ में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है। दोनों साथ में पहले फिल्म केसरी में स्क्रीन शेयर कर चुके हैं। फिलहाल दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री देखने के लिए फैंस को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।

परिणीति ने इंस्टाग्राम पर शेयर की अक्षय संग फोटो

परिणीति अपने हर खूबसूरत पल को फैंस के साथ शेयर करती हैं। एक्ट्रेस ने अक्षय कुमार के साथ लेटेस्ट फोटो शेयर की हैं। फोटो में अक्षय और परिणीति एक साथ बैठे नजर आ रहे हैं। दोनों की क्यूट तस्वीर फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। एक्ट्रेस ने इस फोटो को शेयर करते हुए  लिखा, 'हम वापस आ रहे हैं। इस बार केसरी की जोड़ी न्यूयॉर्क में शूटिंग कर रही हैं। एक बार फिर वही मस्ती, गेम और पंजाबी गपशप'।

जसवंत गिल की बायोपिक में काम कर रहे हैं अक्षय

अक्षय चीफ माइनिंग इंजीनियर जसवंत गिल की बायोपिक में काम कर रहे हैं। जिन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 60 से 70 बच्चों की जान बचाई थी।1989 में पश्चिम बंगाल के रानीगंज की कोयला खदान में बाढ़ का पानी भर जाने से 60 से ज्यादा बच्चे फंस गए थे। जिन्हें जसवंत गिल ने सही-सलामत बाहर निकाला था। अक्षय और परिणीति की जोड़ी  2019 में बड़े पर्दे पर फिल्म केसरी में नजर आई थीं। दर्शक एक बार फिर दोनों की जोड़ी को साथ में पर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

अक्षय अपनी फिल्मों को लेकर हमेशा चर्चा में छाए रहते हैं। इस प्रोजेक्ट को टीनू सुरेश देसाई डायरेक्ट करेंगे। टीनू अक्षय की फिल्म रुस्तम को भी डायरेक्ट कर चुके हैं। अक्षय भूमि पेडनेकर के साथ रक्षाबंधन में नजर आएंगे। रक्षा बंंधन 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।इस फिल्म में अक्षय चार बहनों के भाई बने हैं। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को खूब पसंद आया है। फैंस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

End of Article