Anand L Rai Mother Death: अक्षय कुमार के बाद डायरेक्टर आनंद एल राय पर टूटा दुखों का पहाड़, मम्मी का हुआ निधन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 8, 2021, 06:30 PM IST

Anand L Rai Mother Death: बॉलीवुड में एक दिन में ही दो बुरी खबर आ रही है। अक्षय कुमार की मम्मी के बाद अब डायरेक्टर आनंद एल राय की मम्मी का निधन हो गया है।

Anand L Rai Mother Death: अक्षय कुमार के बाद डायरेक्टर आनंद एल राय पर टूटा दुखों का पहाड़, मम्मी का हुआ निधन

Anand L Rai Mother Death : अक्षय कुमार की मम्मी अरुणा भाटिया का आज सुबह निधन हो गया था। अब उनकी फिल्म रक्षाबंधन और अतरंगी रे के डायरेक्टर आनंद एल राय की मां का भी निधन हो गया है। आनंद एल राय और उनके भाई रवि राय भी अपने घर की तरफ रवाना हो गए हैं। 

आनंद एल राय के खास दोस्त प्रोड्यूसर शैलेश सिंह उनके घर पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति थे। उन्होंने कहा ये आनंद एल राय के परिवार के लिए बेहद मुश्किल भरा समय है। आनंद एल राय और उनके भाई रवि राय अपनी मां के काफी करीब थे। आपको बता दें कि आनंद एल राय ने हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म अतरंगी रे और रक्षाबंधन की शूटिंग का पहला शेड्यूल पूरा किया है। 

Aanand L Rai: I wanted to celebrate incompleteness with 'Zero' | Hindi  Movie News - Times of India

कोरोना पॉजीटिव हुए थे आनंद एल राय 
आनंद एल राय पिछले साल कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। हालांकि, कुछ वक्त के बाद वह ठीक हो गए थे। आनंद एल राय ने आखिरी फिल्म जीरो डायरेक्ट की थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थीं। उनकी अपकमिंग फिल्म अतरंगी रे में अक्षय कुमार, सारा अली खान और धनुष अहम रोल में हैं। 

Zero' director Aanand L Rai shares special memories of the film | Hindi  Movie News - Times of India

अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट 
अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर अपनी  मम्मी की निधन की खबर शेयर की थी। अक्षय कुमार ने लिखा, वो मेरी ताकत थीं और आज मैं बहुत दर्द महसूस कर रहा हूं। मेरी मां श्रीमति अरुणा भाटिया का आज सुबह निधन हो गया।'

अक्षय कुमार आगे लिखते  हैं, 'मेरी मम्मी अब मेरे पिता के साथ दूसरी दुनिया में रहेंगी।' इससे पहले अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर अपनी मां के आईसीयू में भर्ती होने के बाद फैंस से दुआ मांगने की अपील की है।

End of Article