Aamir Khan Daughter Debut: आमिर खान की बेटी इरा खान ने किया डेब्यू, पापा ने सोशल मीडिया पर ऐसे दी बधाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 8, 2019, 09:15 AM IST

Aamir Khan Daughter Ira Khan Directorial Debut Medea: आमिर खान की बेटी इरा खान ने थिएटर में डेब्यू कर लिया है। रविवार को नाटक Medea का प्रीमियर रखा गया और ये जल्द ही इसी महीने रिलीज होने वाला है...

Aamir Khan Daughter Debut: आमिर खान की बेटी इरा खान ने किया डेब्यू, पापा ने सोशल मीडिया पर ऐसे दी बधाई
Photo Credit: Instagram

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी इरा खान एक बार फिर चर्चा में हैं। स्टारकिड इरा फिल्म Medea से थिएटर प्रोडक्शन में डायरेक्शन डेब्यू कर रही हैं। नाटक Medea का प्रीमियर रविवार को रखा गया और ये जल्द ही इसी महीने रिलीज होने वाला है। इस मौके पर आमिर खान ने बेटी को डेब्यू के लिए सोशल मीडिया पर खास अंदाज में बधाई भी दी है। 
आमिर खान ने बेटी इरा के थिएटर प्रोडक्शन का पोस्टर शेयर किया है। आमिर ने लिखा, 'भाग्य तुम्हारे साथ हो इरा खान, हमें तुमपर गर्व है। लव यू।' फिल्म Medea की कहानी इसके कैरेक्टर मेडिया के इर्द-गिर्द की है। Medea का पति जेसन एक ग्रीक राजकुमारी कोरिंथ के लिए उसे छोड़ देता है। ऐसे में वो जेसन की नई पत्नी और अपने बच्चों की भी हत्या करके बदला लेता है। इसके बाद वो एक नया जीवन शुरू करती है। आपको बता दें, इरा के इस नाटक में आमिर खान के बेटे जुनैद खान और हेजल कीच अहम रोल में हैं।

End of Article