2 फरवरी की 6 बड़ी बॉलीवुड खबरें: शाहरुख की पठान बुर्ज खलीफा में होगी शूट, कंगना ने भाई-बहन को गिफ्ट किए फ्लैट

2 February Bollywood News: आज हिंदी फिल्मी दुनिया से कई अहम और दिलचस्प खबरें सामने आईं। एक नजर ऐसी ही कुछ बड़ी खबरों पर।

Today Big Bollywood News
आज की बड़ी बॉलीवुड खबरें 

हिंदी फिल्मी दुनिया में रोजाना कोई न कोई हलचल बनी रहती है। फिल्म स्टार्स किसी ना किसी वजह से लगातार सुर्खियों में रहते हैं। 2 फरवरी को भी कई अहम और दिलचस्प खबरें सामने आईं, जो दिनभर चर्चा में रहीं। आइए आपको ऐसी ही 6 बड़ी खबरों से रूबरू करवाते हैं।

शाहरुख की 'पठान' बुर्ज खलीफा में होगी शूट

 बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ को लेकर खूब चर्चा में बने हुए हैं। शाहरुख बड़े पर्दे पर लंबे वक्त के बाद इस फिल्म से वापसी कर रहे हैं। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही यह फ‍िल्‍म एक्‍शन से भरपूर होगी, जिसमें शाहरुख के साथ-साथ दीपिका और जॉन अब्राहम भी अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग फिलहाल दुबई में चल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'पठान' के कई एक्शन सीन्स दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा के अंदर शूट किए जाएंगे। 

तापसी पन्नू ने शेयर 'लूप लपेटा' का लुक

एक्ट्रेस तापसी पन्नू की फिल्म 'लूप लपेटा' लंबे समय से सुर्खियों में है। एक्ट्रेस ने अब मंगलवार को 'लूप लपेटा' से अपना लुक फैंस के साथ साझा किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, 'लाइफ में कभी कभार ऐसा टाइम आता है जब हमें खुद से ये सवाल करना पड़ता है 'मैं आखिर यहां आई कैसे?' मैं भी यही सोच रही थी। नहीं, इस गंदे बाथरूम के बारे में नहीं बल्कि अपनी मुरझाई जिंदगी के बारे में! ये सावी है और एक अनोखे सफर में शामिल होने के लिए आपका स्वागत है। हैशटैगलूपलपेटा।' मालूम हो कि फिल्म में वह सावी नामक एक किरदार निभा रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee)

सलमान के पिता ने स्टारडम पर कही ये बात

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फैन फॉलोइंग बहुत तगड़ी है। उनका स्टारडम लंबे समय से कायम है। हालांकि, सलमान के पिता सलीम खान का मानना है कि सुपरस्टार का स्टारडम कभी राजेश खन्ना जैसा नहीं हो सकता। राजेश खन्ना की हिट फिल्म 'हाथी मेरे साथी' की स्क्रिप्ट लिखने वाले सलीम ने कहा कि हिंदी सिनेमा में अब राजेश जैसा स्टारडम शायद ही किसी को मिल पाएगा। सलीम ने यह बात 'द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ इंडियाज फर्स्ट सुपरस्टार' की प्रस्तावना में कही है। यह किताब राजेश पर लिखी गई है।

फिर साथ आए आयुष्मान और अनुभव

आर्टिकल 15 के बाद डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्टर आयुष्मान खुराना एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं। अनुभव और आयुष्मान ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म के क्लैपबोर्ड की एक तस्वीर साझा की है। फिल्म की शूटिंग हाल ही में शुरू की गई है। बताया जा रहा है कि यह अनुभव की अब तक की सबसे महंगी फिल्म है। फिल्म को बनारस मीडिया वर्क्स व टी-सीरीज के तहत भूषण कुमार और अनुभव सिन्हा प्रोड्यूस कर रहे हैं। मालम हो कि आर्टिकल 15 साल 2019 में रिलीज हुई थी, जिसे काफी ज्यादा पसंद किया गया था।

Ayushmann Khuranna, Anubhav Sinha

करण जौहर की फिल्म 'तख्त' हुई बंद 

जाने-माने प्रोड्यूसर और डायरेक्टर करण जौहर ने साल 2018 में फिल्म 'तख्त' की घोषणा की था। इस फिल्म को बडे़ पैमाने पर बनाए जाने की चर्चा थी। फिल्म में रणवीर कपूर, करीना कपूर, आलिया भट्ट, विकी कौशल, भूमि पेडनेकर, जान्हवी कपूर और अनिल कपूर जैसे कई स्टार्स को लिया गया था। हालांकि, अब खबर सामने आ रही है कि 'तख्त' ठंडे बस्ते में चली गई है। करण ने फिल्म को बंद करने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि 'तख्त' को बीच में छोड़कर करण अब एक रोमांटिक फिल्म पर काम कर रहे हैं। 

कंगना ने भाई-बहन को गिफ्ट किए फ्लैट

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपनी बहन रंगोली, भाई अक्षत सहित दो और कजिन्स को लग्जरी फ्लैट गिफ्ट किए हैं। कंगना ने यह घर चंडीगढ़ में खरीदे हैं। चारों घरों की कीमत 4 करोड़ रुपये बताई जा रही है। कंगना ने ट्वीट किया, 'मैं लोगों को इस बात के लिए प्रोत्साहित करना चाहूंगी कि वे अपनी धन-संपत्ति को अपने परिवार संग साझा करें। खुशियां बांटने पर ही दोगुनी होती है। ये खूबसूरत लग्जरी अपार्टमेंट्स अभी अंडर कंस्ट्रक्शन हैं, जो 2023 में बनकर तैयार होंगे। मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि अपने परिवार के लिए इतना कर पा रही हूं।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर