बॉलीवुड

Govinda-Sunita Divorce: गोविंदा-सुनीता के तलाक की खबर पर भांजी आरती सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं 'उनके रिश्ते की मजबूती...'

Govinda-Sunita Divorce: मंगलवार की सुबह गोविंदा (Govinda) और उनके फैंस के लिए बुरी खबर लेकर आई। 25 फरवरी के दिन सुनने में आया कि गोविंदा जल्द ही अपनी पत्नी सुनीता आहूजा से तलाक लेकर अलग हो सकते हैं। सुनने में आ रहा है कि सुनीता (Sunta Ahuja) ने बीते दिनों गोविंदा को लेकर जो बयानबाजी की है, उसके बाद दोनों के बीच मतभेद पैदा हुए हैं, जिसके बाद इन्होंने अलग होने का फैसला लिया है।

Image

Govinda Sunita Divorce Arti Singh

Govinda-Sunita Divorce: 25 फरवरी की सुबह गोविंदा (Govinda) और सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) के फैंस दंग रह गए क्योंकि दोनों के तलाक की खबर ने सभी को हैरान कर दिया। गोविंदा और सुनीता आहूजा (Govinda Sunita Ahuja) सालों हंसी खुशी साथ रह रहे हैं और दोनों के बच्चे भी जवान हो चुके हैं। ऐसे में इनके बीच तलाक की खबर ने सभी को परेशान कर दिया है और हर कोई इस खबर की सच्चाई जानना चाहता है। गोविंदा की भांजी आरती सिंह (Arti Singh) ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि उनके मामा की पारिवारिक जिंदगी को लेकर जो भी खबरें मीडिया में आ रही हैं, उनमें बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है क्योंकि गोविंदा और सुनीता आहूजा का रिश्ता पक्का है।

आरती सिंह ने मामा गोविंदा और सुनीता आहूजा के कलाक की खबर पर बात करते हुए कहा है, "सच बोलूं तो मैं इस वक्त मुंबई में नहीं हूं। मामा को लेकर जो भी खबरें सामने आ रही हैं, उनको लेकर मैंने किसी से अभी तक बात भी नहीं की है लेकिन मैं आपको कहना चाहूंगी कि गोविंदा जी और मामी सुनीता को लेकर जो भी खबरें आ रही हैं वो बेबुनियाद हैं और उनमें कतई सच्चाई नहीं है। उन दोनों का रिश्ता बहुत ही स्ट्रॉन्ग है। वो दोनों सालों से साथ में रह रहे हैं और उन्होंने जिंदगी में काफी कुछ देखा है। ऐसे में दोनों तलाक का कोई मतलब नहीं बनता है। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि लोगों ने ये बकवास क्यों फैलाई है? लोगों को इस तरह की खबरें फैलाने से पहले एक बार सोचना चाहिए क्योंकि ऐसी बातों से किसी की निजी लाइफ इफेक्ट हो सकती है। इस तरह की बेवजह की गॉसिप्स फालतू में स्ट्रैस पैदा करती हैं।"

बताते चलें कि सुनीता आहूजा ने हाल ही में कई मीडिया पोर्टल्स को इंटरव्यूज दिए हैं, जिनमें उन्होंने गोविंदा को लेकर कई तरह के दावे किए हैं। गोविंदा के मैनेजर ने ये बात कुबूली है कि गोविंदा इन दावों की वजह से पत्नी सुनीता से नाराज हैं लेकिन तलाक की बात बेबुनियाद है। यह देखना दिलचस्प रहेगा कि गोविंदा कब तक तलाक की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हैं और लोगों को सच बताते हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article