Arbaaz Khan loses cool on Taking Salman's Name: बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान की फिल्म 'काल त्रिघोरी' का ट्रेलर गुरुवार के दिन मुंबई में लॉन्च किया गया। इस मूवी के ट्रेलर लॉन्च का एक वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें अरबाज खान एक रिपोर्टर पर आगबबूला होते नजर आ रहे हैं। अरबाज खान ने इस दौरान बताया कि उन्हें यह बात पसंद नहीं कि कोई भी उनकी फैमिली और भाई सलमान खान का नाम लेकर बेतुके सवाल पूछे। अरबाज खान को ऐसा लगा कि इस तरह के सवाल करने से अक्सर उनके प्रोफेशनल वर्क से ध्यान भटकाया जाता है। ऐसा ही मामला फिल्म 'काल त्रिघोरी' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान हुआ।
सलमान खान का नाम लेते ही गुस्सा हुए अरबाज खान
गुरुवार को अरबाज खान मुंबई में फिल्म 'काल त्रिघोरी' के ट्रेलर लॉन्च का हिस्सा बने। ट्रेलर लॉन्च पर अरबाज से उनकी फैमिली और सलमान खान को लेकर एक सवाल किया गया। अरबाज खान ने गुस्से में कहा, 'सलमान खान या फिर खान फैमिली का नाम डालना जरुरी है? ये सवाल ऐसे भी पूछ सकते हैं उनके नाम का इस्तेमाल किए।' उन्होंने आगे, 'तुझे मैं बहुत पहले से जानता हूं...तुझे चैन नहीं है जब तक तू उलटे सवाल नहीं पूछेगा। तू इंतजार करता है के सब खत्म करें मैं जाकर अपना सवाल पूछूं।'
एक रिपोर्टर ने अरबाज खान से पूछा, 'हम सब सलमान खान के किस्से जानते हैं।' उस रिपोर्टर की बात काटते हुए अरबाज ने पूछा, 'क्या किस्से जानते हो, क्या किस्से हैं?' अरबाज ने आगे कहा, 'इन चीजों को रिपीट क्यों करना...छोड़ दे ना अभी वो...इस मूवी के बारे में बात कर...जब सलमान खान की मूवी के इंटरव्यू के लिए जायेगा न तब ये बात करना।' 'काल त्रिघोरी' की बात करें तो इस मूवी में अरबाज खान के अलावा महेश मांजरेकर, आदित्य श्रीवास्तव, रितुपर्णा सेनगुप्ता, मुग्धा गोडसे और राजेश शर्मा जैसे कई कलाकार अहम रोल में दिखाई देंगे।
