बॉलीवुड

सलमान खान की 'सिकंदर' के फेलियर पर AR Murugadoss ने तोड़ी चुप्पी, बोले 'मैंने पूरी कोशिश के साथ...'

AR Murugadoss on Sikandar Failure: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'सिकंदर' इसी साल ईद के खास मौके पर रिलीज हुई थी। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। 'सिकंदर' की असफलता पर अब फिल्म के निर्देशक ए.आर. मुरुगादॉस ने खुलकर बात की है।

Image

Pic Credit: Instagram/a.r.murugadoss/

AR Murugadoss on Sikandar Failure: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर ए.आर. मुरुगादॉस ने सलमान खान स्टारर हिंदी मूवी 'सिकंदर' को डायरेक्ट किया था। इस मूवी में सलमान खान के साथ साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना नजर आईं। 'सिकंदर' में रश्मिका मंदाना और सलमान खान की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया लेकिन इस मूवी की कहानी लोगों की इम्प्रेस करने में विफल रही। फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस की ओर से मिले-जुले रिव्यू मिलने के बाद 'सिकंदर' को बॉक्स ऑफिस पर भी मुंह की खानी पड़ी। ऐसे में अब ए.आर. मुरुगादॉस ने 'सिकंदर' के फेलियर पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। आइए जानते हैं ए.आर. मुरुगादॉस ने फिल्म को लेकर क्या कहा है।

एआर मुरुगादॉस ने पहली बार सिनेमा विकटन के साथ 'सिकंदर' की असफलता पर खुलकर बात करते हुए कहा, 'जब किसी भी मूवी को उसकी मातृभाषा में बनाया जाता है तो उस समुदाय के व्यवहार, संस्कृति और दर्शकों की चाहत को समझा जा सकता है। ऐसे में अब इस मूवी के ट्रेंड्स को भी इसमें शामिल किया जा सकता है। इससे एक मजबूत कनेक्शन बनता है। हालांकि दूसरी भाषाओं में फिल्म बनाते समय ऐसा हो, यह भी संभव नहीं है। आप केवल स्क्रिप्ट पर ही भरोसा कर सकते हैं।'

एआर मुरुगादॉस ने बताया कि जब वो हिंदी मूवी डायरेक्ट कर रहे थे तो भाषा और कल्चर को समझने में थोड़ी परेशानी होती है। एआर मुरुगादॉस ने कहा कि जो डायलॉग हमने लिखे थे उसे कई स्टेजज में ट्रांसलेट किया गया। सवाल यही उठा कि असली आईडिया क्या है। एक निर्देशक के तौर पर जब आप भाषा को अच्छी तरह समझते हैं तभी आप फिल्म में फुल इमोशन डाल सकते हैं। इसलिए मैं फुल पोटेंशियल के साथ अपनी मातृभाषा की फिल्में बना सकता हूं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article