Ranbir Bobby completes Animal: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने अपनी अपकमिंग मूवी एनिमल की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म एनिमल में रणबूर कपूर एक गैंगस्टर का किरदार निभाते दिखेंगे, जिसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर के साथ बॉबी देओल और अनिल कपूर भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे। रणबीर कपूर और बॉबी देओल ने एनिमल की शूटिंग खत्म करने के बाद सेट पर जश्न मनाया, जिसका वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणबीर-बॉबी एक-दूसरे पर प्यार बरसाते दिखाई दे रहे हैं।
रणबीर-बॉबी ने काटा केक
फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर और बॉबी देओल ने पहली बार काम किया है। एनिमल के आखिरी शेड्यूल के बाद रणबीर कपूर और बॉबी देओल ने क्रू मेंबर्स के साथ जश्न मनाया और केक काटा। रणबीर कपूर और बॉबी देओल ने एनिमल के लिए जबरदस्त बॉडी बनाई है और चेहरे पर लम्बी-लम्बी दाढ़ी रखी है। सेट से सामने आए वीडियो में दोनों इसी लुक में दिखाई दे रहे हैं। एनिमल एक गैंगस्टर ड्रामा है, जिस कारण इन दोनों कलाकारों ने ऐसा लुक रखा है। आप सेट से सामने आए वीडियो को नीचे देख सकते हैं:
संदीप रेड्डी वंगा ने किया है एनिमल का डायरेक्शन
शाहिद कपूर को उनके करियर की सबसे बड़ी हिट मूवी कबीर सिंह देने वाले डायरेक्टर संदीप रेड्डी वंगा ने एनिमल का डायरेक्शन किया है। संदीप रेड्डी वंगा की एनिमल से सभी को बहुत सारी उम्मीदें हैं। फिल्म को टी-सीरीज ने प्रोड्यूस किया है। इसका निर्माण बहुत बड़े स्तर पर किया गया है। वैसे आप एनिमल को देखने के लिए कितने उत्साहित हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
