बॉलीवुड

'Animal' Box office Day 3: तीन दिनों में 200 करोड़ी हुई रणबीर-बॉबी की 'एनिमल' !! देखें टोटल कलेक्शन

Ranbir Kapoor's 'Animal' Box office Day 3: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता रणबीर कपूर की 'एनिमल' ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो 'एनिमल' ने 3 दिनों में 200 करोड़ रुपये का बड़ा आंकड़ा पार कर लिया है। निर्माताओं की झोली पैसों से भर गई है।

Image

Animal

'Animal' Box office Day 3: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और बॉबी देओल (Bobby Deol) की फिल्म 'एनिमल' (Animal) 1 दिसंबर के दिन रिलीज हुई थी। फिल्म को देखने के लिए दर्शकों के अंदर बड़ा उत्साह था। 'एनिमल' ने रिलीज के साथ ही इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कोहराम मचा दिया है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर-बॉबी स्टारर ने 3 दिनों में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की बढ़ती कमाई को देख निर्माताओं की खुशी का ठिकाना नहीं है। ऑडियंस ने फिल्म देखने के बाद इसे रणबीर कपूर के अब तक करियर की बेहतरीन अदाकारी बताया है। आइए देखें इस फिल्म ने तीन दिनों में कितना करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

शुरुआती अनुमान के मुताबिक रणबीर कपूर की 'एनिमल' ने रविवार के दिन बॉक्स ऑफिस पर 72.50 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है। तीसरे दिन के कलेक्शन के साथ 'एनिमल' ने 200 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करते हेउ 202.57 करोड़ रुपये कमाए हैं। रविवार के दिन फिल्म को 79% की ऑक्यूपेंसी मिली थी।

'एनिमल' का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। फिल्म में रणबीर कपूर के अपोजिट रश्मिका मंदाना नजर आ रही है। रणबीर-रश्मिका की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। दिलचस्प बात यह है कि 'एनिमल' के साथ विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' (Sam Bahadur) की टक्कर हुई है। 'एनिमल' के आगे 'सैम बहादुर' की कमाई बहुत कम है। हालांकि लोगों ने 'सैम बहादुर' देखने के बाद इसे भी शानदार रिव्यू दिए हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article