Animal Box Office Collection Day 5 (Early trends): बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), रश्मिका मंदाना (Rashmila Mandanna) और बॉबी देओल (Bobby Deol) स्टारर एनिमल (Animal) ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है। संदीप वांगा रेड्डी के निर्देशन में बनी एनिमल के एक्शन सीन और खून खराबे ने सुर्खियां बटोरी हुई हैं। फिल्म की अनाउंसमेंट के वक्त ही संदीप वांगा रेड्डी ने साफ कर दिया था कि वह एनिमल के जरिए दर्शकों को दिखाने वाले हैं कि आखिर एक डार्क फिल्म कैसी दिखती है। मूवी में रणबीर कपूर के अलावा बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी की एक्टिंग भी सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म में रश्मिका और अनिल कपूर की मौजूदगी भी चार चांद लगा रही है।
मूवी को देखने के लिए वीकेंड के बाद भी सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है। फिल्म ने पांचवे दिन के कलेक्शन की रिपोर्ट भी सामने आ गई है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि एनिमल की कुल कमाई अब 300 करोड़ के बेहद नजदीक पहुंच गई है। आइए एनिमल के 5वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की शुरुआती रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
पांचवे दिन एनिमल का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Sainik इंडिया की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार पांचवे दिन रणबीर कपूर की एनिमल ने 38.35 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। जिसके बाद मूवी का टोटल कलेक्शन भी 292.6 करोड़ के आसपास पहुंच गया है। फिल्म ने पांचवे दिन भी जबरदस्त कमाई जारी रखी है।
