बॉलीवुड

अनिल कपूर ने माइनस 110°C में बिना कपड़ों के किया वर्कआउट, वीडियो देख फैंस के छूटे पसीने

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 9, 2023, 11:46 PM IST

Anil Kapoor work out Video: अनिल कपूर ने अपने वर्कआउट का वीडियो शेयर किया है। एक्टर के वीडियो पर यूजर्स लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि एक्टर उम्र के इस पड़ाव में इतनी इंटेस वर्क आउट कर रहे हैं। फैंस एक्टर की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

Image

Anil Kapoor (credit pic: instagram)

Anil Kapoor work out Video: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) फिटनेस फ्रीक है। वो 66 साल की उम्र में भी अपनी फिटनेस से यंग एक्ट्रर्स को कड़ी टक्कर देते हैं। एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्टर माइनस 110 डिग्री में मास्क लगाकर वर्कआउट करते हुए नजर आए। एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है। एक्टर के वीडियो पर फैंस लगातार रिएक्ट कर रहे हैं।

एक्टर ने हाल ही में क्रायोथेरेपी करवाई है जिसे कोल्ड थेरेपी के नाम पर जाना जाता है। इस थेरेपी के जरिए शरीर का फैट कम किया जाता है। एक्टर इन दिनों अपनी वर्कआउट पर खास ध्यान दे रहे हैं। एक्टर ये सब तैयारी अपनी अपकमिंग फिल्म फाइटर के लिए कर रहे हैं। इस वीडियो पर फैंस लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। एक्टर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, नॉटी एट 40 का टाइम गया। अब सेक्सी एट 60 का समय है।

अनिल कपूर ने शेयर किया वर्कआउट

इस वीडियो पर फैंस लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। कई यूजर्स ने एक्टर की पत्नि सुनीता को टैग करते हुए कहा कि आप अनिल को समझाए। इतना वर्कआउट करना आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं है। एक्टर के वीडियो पर कई सेलेब्स ने रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा, सुनीता कपूर इन्हें कंट्रोल करिए। दूसरे यूजर ने लिखा, कितना जवान होना है सर। तीसरे यूजर ने लिखा, सर आप 60 के लग नहीं नहीं रहे हैं। चौथे यूजर ने लिखा, सर आप एवरग्रीन हैं।

अनिल कपूर ने इससे पहले ही अपना वीडियो शेयर किया था। वीडियो में एक्टर ट्रेडमिल पर ऑक्सीजन मास्क पहनकर भाग रहे थे। कई सेलेब्स ने एक्टर के वीडियो पर रिएक्ट किया है। एक्टर अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखते हैं। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म फाइटर में नजर आएंगे। इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article