बॉलीवुड

De De Pyaar De 2 के मेकर्स ने कराई फिल्म में इस एक्टर की एंट्री , Ajay Devgn संग खूब जमेगी जोड़ी!

Anil Kapoor in De De Pyaar De 2: अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे 2 की स्तरकस्ट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। फिल्म के मेकर्स ने कहानी को रोमांचक बनाने के लिए बॉलीवुड के इन एवर्ग्रीन कलाकार की एंट्री कराई है। टाइम्स नो नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए पूरी खबर आखिर है क्या।

Image

Anil Kapoor in De De Pyaar De 2

Anil Kapoor in De De Pyaar De 2: अजय देवगन बड़े परदे पर अपनी एक से बढ़ कर एक सीक्वल फिल्म को लाने के लिए तैयार हैं। इसमें रेड 2, सिंघम अगेन के साथ-साथ रोमांटिक कॉमेडी फिल्म दे दे प्यार दे 2 भी शामिल है। फिल्म को लेकर कोई ना कोई बड़ी अपडेट सामने आती रहती है, जो फैंस को और ज्यादा उत्सुक कर देती है। हाल ही में फिल्म की स्टारकस्ट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है की मेकर्स ने कहानी में एक नए किरदार यानि कलाकार की एंट्री कराई है। टाइम्स नो नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए फिल्म में कौन से बॉलीवुड स्टार्स धमाल मचाने वाला है।

पिंकविला की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म दे दे प्यार दे 2 (De De Pyaar De 2) के मेकर्स ने अनिल कपूर (Anil Kapoor) को रोल ऑफर किया है, सिर्फ यही नहीं उनका कहानी मे अहम किरदार भी होगा। कहा जा रहा है की फिल्म में अजय देवगन और अनिल की जोड़ी पहली बार बड़े परदे पर साथ दिखेगी ऐसे दोनों का किरदार काफी अलग होगा। बताया जा रहा की फिल्म की अगली कहानी रकुल प्रीत के परिवार को मनाने पर होगी। ऐसे में रकुल के पिता का किरदार अनिल कपूर निभा सकते हैं।

हालांकि अभी तक इस खबर पर मेकर्स द्वारा कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है। अब देखना दिलचस्प होगा की दोनों की जोड़ी बड़े परदे पर धमाल मचा पाएगी या नहीं। फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो यह 1 मई, 2025 को दस्तक देगी, साथ ही लव रंजन और तरुण जैन ने साथ मिलकर कहानी को लिखा है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article