बॉलीवुड

Shah Rukh Khan की किंग से डर गई Aneet Padda, बदल दी शक्ति शालिनी की रिलीज डेट

Shakti Shalini Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनीत पड्डा की अपकमिंग फिल्म पहले 24 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी। अब नई रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया है।

Image

शक्ति शालिनी की बदल गई रिलीज डेट (pic credit-instagram)

Shakti Shalini Update: सैयारा में धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस अनीत पड्डा (Aneet Padda) इन दिनों चर्चा में हैं। उनकी फिल्म शक्ति शालिनी (Shakti Shalini) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। हाल ही में फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें लीक हो गई थी, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए। अब सभी लोग फिल्म शक्ति शालिनी का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म अनीत पड्डा की फिल्म शक्ति शालिनी की 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होने वाली थी। हालांकि मेकर्स ने अब रिलीज को आगे बढ़ा दिया है।(ये भी पढ़ें-Shakti Shalini से लीक हुआ Aneet Padda का लुक, दंग रह गए लोग)

aneet padda pics

अनीत पड्डा की शक्ति शालिनी की बदल गई रिलीज डेट (pic credit-IMDb)

अनीत पड्डा की मूवी शक्ति शालिनी को लेकर आया अपडेट

एक्ट्रेस अनीत पड्डा अब अपनी अगली फिल्म शक्ति शालिनी को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है और इसे लेकर दर्शकों के बीच काफी बज बना हुआ है। हालांकि अब खबरें सामने आ रही हैं कि मेकर्स फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं ताकि शाहरुख खान की फिल्म किंग से सीधा बॉक्स ऑफिस क्लैश टाला जा सके। मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, शक्ति शालिनी पहले 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होने वाली थी, उसी दिन किंग भी सिनेमाघरों में आने वाली है। क्रिसमस के मौके पर दो बड़ी फिल्मों के टकराव की खबर से फैंस काफी एक्साइटेड थे और इसे साल का सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश माना जा रहा था।

शक्ति शालिनी कब होगी रिलीज

इस रिपोर्ट के मुताबिक फिल्मशक्ति शालिनी के मेकर्स फिल्म को 2027 की शुरुआत में रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग अपने आखिरी चरण में है और आउटडोर शूट मई के अंत तक पूरा हो सकता है। इसके बाद टीम पोस्ट-प्रोडक्शन और विजुअल इफेक्ट्स के काम पर ध्यान देगी। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि मेकर्स फिल्म को बिना जल्दबाजी के पूरी तरह बेहतर तरीके से तैयार करना चाहते हैं। खास तौर पर VFX पर ज्यादा समय देने की योजना है। अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक रहा तो फिल्म जनवरी 2027 में रिलीज हो सकती है। हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी तक रिलीज डेट बदलने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article