बॉलीवुड

Anant-Radhika Pre Wedding : बेबी राहा के साथ मस्ती करते नजर आए Ranbir-Alia, चाचू Ayan के साथ पार्क में खेल रही है गुड़िया

Anant-Radhika Pre Wedding : शादी समारोह से कुछ तस्वीरें सामने आई है जिसमें रणबीर कपूर( Ranbir Kapoor) आलिया भट्ट( Alia Bhatt) और अयान मुखर्जी( Ayan Mukerji) नन्ही राहा ( Raha Kapoor) के साथ खेल रहे हैं।

Image

ranbir-alia-ayan playing with baby raha

Anant-Radhika Pre Wedding : अनंत अंबानी( Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट( Radhika Merchant) की प्री वेडिंग फंक्शन हर जगह छाए हुए हैं । गुजरात के जामनगर में बॉलीवुड से लेकर हॉलिवुड स्टार्स का मेला लगा हुआ है। सोशल मीडिया पर लगातार शादी की तस्वीरें और वीडियो छाई हुई हैं । बीती रात जहां पहले दिन भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ वहीं शादी समारोह से कुछ तस्वीरें सामने आई है जिसमें रणबीर कपूर( Ranbir Kapoor) आलिया भट्ट( Alia Bhatt) और अयान मुखर्जी( Ayan Mukerji) नन्ही राहा ( Raha Kapoor) के साथ खेल रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक आनंददायक स्नैपशॉट में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अयान मुखर्जी को जामनगर में बेबी राहा के साथ एक शांत पार्क में सैर करते हुए दिखाया गया है। आलिया नीली और लाल रंग की ड्रेस में नजर आ रही है , जबकि रणबीर आरामदायक शॉर्ट्स और टोपी के साथ लाल शर्ट पहने हुए हैं। सफेद पोशाक में अयान कैजुअल लेकिन स्टाइलिश लग रहे है। वहीं राहा बेबी ने व्हाइट रंग की टीशर्ट पहनी हुई है और वह पार्क में घूमती नजर आ रही है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि सभी बेबी के साथ कैसी खेल रहे हैं। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है ।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article