बॉलीवुड

ऐश्वर्या राय के बिना रिकिन यादव के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचा बच्चन परिवार, फैमिली पिक ने खड़े किए सवाल

Aishwarya Abhishesk divorce rumours sparks again: बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) बीती रात अपने पारिवारिक दोस्त के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में बेटे अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और पत्नी जया बच्चन (Jaya Bachchan) के साथ पहुंचे थे, जिसके बाद लोगों ने ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) को लेकर सवाल करने शुरू कर दिए हैं। लोग लगातार पूछ रहे हैं कि बच्चन परिवार से ऐश्वर्या क्यों बिना क्यों पहुंची?

Image

Amitabh Bachchan with Family

Aishwarya Abhishesk divorce rumours sparks again: बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के परिवार को लेकर पिछले कुछ महीनों से लगातार कई तरह की बातें बन रही हैं, जिनमें बताया जा रहा है कि उनके बेटे अभिषेक बच्चन की पारिवारिक जिंदगी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। बीती रात अमिताभ बच्चन अपने परिवार के साथ रिकिन यादव के वेडिंग रिसेप्शन पहुंचे थे, जहां से सामने आई उनकी तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर के वायरल होने की वजह ऐश्वर्या राय बच्चन हैं, जो बच्चन परिवार के साथ इस वेडिंग रिसेप्शन में शामिल नहीं हुईं। ऐश्वर्या को तस्वीर से नदारत देखकर लोग सवाल पूछ रहे हैं कि क्या अभिषेक की शादीशुदा जिंदगी वाकई खराब हो चुकी है?

क्या अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय में हो चुका है ग्रे डिवोर्स

जब से रिकिन यादव के वेडिंग रिसेप्शन से बच्चन परिवार की तस्वीर सामने आई है, तब से ही लोग यह बोल रहे हैं कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के ग्रे डिवोर्स को लेकर जो खबरें मीडिया में आई थीं, वो वाकई सच हैं। अगर ऐसा नहीं होता तो ऐश्वर्या बच्चन परिवार के साथ किसी भी पारिवारिक फंक्शन में शामिल क्यों नहीं होती हैं? एक व्यक्ति ने कमेंट में लिखा है, 'एक बार फिर से अभिषेक-ऐश ने सबूत दे ही दिया है कि दोनों के बीच ग्रे डिवोर्स हो चुका है।' तो वहीं दूसरे ने कमेंट में लिखा है, 'ऐश्वर्या कभी भी बच्चन परिवार के साथ क्यों दिखाई नहीं देती है? क्या ये इशारा समझने के लिए काफी नहीं है कि वो अभिषेक से दूर हो चुकी हैं?'

अभिषेक-ऐश को लेकर अफवाह फैलाने वालों को फटकार चुके हैं बिग बी

अमिताभ बच्चन ने कुछ समय पहले अपने ब्लॉग में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के डिवोर्स की अफवाह फैलाने वालों को फटकार लगाई थी और कहा था कि ऐसी खबरें फैलाने से पहले परिवार से बात करना चाहिए। बिग बी अपने ब्लॉग में काफी नाराज हुए थे और उन्होंने लोगों से कहा था कि अगर उनके परिवार के बारे में बातें की जाएंगी तो वो चुप नहीं बैठेंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article