बॉलीवुड

अमिताभ बच्चन को ट्रोलर ने बोला 'नशेड़ी', शहंशाह ने बोलती बंद करते हुए कहा, 'आप भाषा नहीं...'

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भारतीय क्रिकेट टीम की जीत का जश्न मनाते हुए एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने बहुत ही बेहतरीन हिन्दी लिखी थी। बिग बी का ये पोस्ट एक ट्रोल के गले नहीं उतरा और उसने एक्टर पर नशा करने का आरोप लगा डाला। बिग बी ने अपने अगले पोस्ट में इस ट्रोल को करारा जवाब दिया और उसकी बोलती बंद कर दी।

Image

Amitabh Bachchan News

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) एक्टिंग की दुनिया में लगातार एक्टिव रहने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैं। हर बड़े मौके पर अमिताभ बच्चन पोस्ट करते हैं और फैंस को इंगेज रखते हैं। हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम ने चैम्पियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाकर पूरे देश को खुश कर दिया। इस मौके पर बिग बी ने भी एक्स पर खुशी जाहिर करते हुए पोस्ट किया और लिखा, 'अभी तक कल रात का, cricket विजय का नशा, उतरा नहीं जय हिन्द।' बिग बी का ये पोस्ट देखकर एक ट्रोल ने उन्हें नशेड़ी करार दे दिया।

ट्रोल ने बिग बी के इस पोस्ट के नीचे लिखा, 'लेकिन आप तो नशा नहीं करते...।' बिग बी ट्रोल के इस पोस्ट पर नाराज हो गए और उन्होंने करारा जवाब देते हुए उसकी बोलती बंद कर दी। अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जवाब देते हुए लिखा है, 'और आप भाषा समझते नहीं...।'

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन समय-समय पर सोशल मीडिया के जरिए लोगों को अपनी जिंदगी के बारे में भी बताते रहते हैं। कुछ वक्त पहले अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग के जरिए फैंस को बताया था कि उम्र उन पर अब असर करने लगी है और वो शूटिंग सेट पर डायलॉग्स याद नहीं कर पाते हैं। बिग बी ने उस ब्लॉग के जरिए फैंस को इशारा दिया था कि हो सकता है कि वो जल्द ही एक्टिंग से दूरी बना लें। बिग बी के उस ब्लॉग को देखकर फैंस चिंतित हो उठे थे क्योंकि 70 के दशक से उन्हें बिग बी स्क्रीन पर देखने की आदत है। अगर बिग बी फिल्मों और टीवी शोज से दूरी बना लेंगे तो एक्टिंग की दुनिया में ऐसा खालीपन पैदा होगा, जिसे भरा नहीं जा सकेगा।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article