Krrish 4: 12 साल बाद कृष फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म आने वाली है, जिसको लेकर चारों तरफ चर्चा तेज है। कृष 4 को लेकर चल रही अटकलों के बीच ऋतिक रोशन ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के साथ अपनी मुलाकात की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है, जो तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो को देखने के बाद फैंस खुशी जता रहे हैं बड़ा सबूत मिलने की बात कह रहे हैं।
तस्वीर में ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा आजाद और निक की को-स्टार एड्रिएन वॉरेन भी नजर आ रही हैं। सभी पांचों ने काले रंग के आउटफिट कैरी किए हैं। इस फोटो को पोस्ट करते हुए एक्टर ने लिखा-"हम यह सोचकर गए थे कि यह दोस्तों के साथ एक मजेदार रात होगी और जब हम बाहर आए तो हम सुरप्रीसेड और इंस्पायर्ड महसूस कर रहे थे।जैसा हमने पहले कभी नहीं किया था। एक शानदार अनुभव था। निक आप बेस्ट हैं। क्या प्रदर्शन था। एड्रिएन आप शानदार हैं। इतना अद्भुत शो। थिएटर, संगीत, मस्ती और भोजन की एक अद्भुत रात के लिए प्रियंका चोपड़ा धन्यवाद।"
निक ने किया धन्यवाद
ऋतिक को रिप्लाई देते हुए निक ने कमेंट सेक्शन में लिखा: "हमारे शो में आने और उसका समर्थन करने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। आप लोगों के साथ समय बिताना बहुत अच्छा लगा।" एड्रिएनल ने कहा, "आने के लिए धन्यवाद।"
कब फ्लोर पर आएगी कृष 4
लंबे समय से ऐसी अफवाहें है कि प्रियंका कृष 4 का हिस्सा बनने वाली है। अभी इस फिल्म का काम चल रहा है। ये फ्रैंचाइज की चौथी फिल्म है। कृष 4 की 2026 की पहली तिमाही तक फ्लोर पर आने की उम्मीद है।
