बॉलीवुड

टॉम क्रूज से 'एक तरफा' प्यार करती हैं अमीषा पटेल, हॉलीवुड एक्टर के लिए तोड़ सकती हैं सारे नियम

Ameesha Patel on Tom Cruise: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल की हर अदा पर लोग फिदा है। 50 साल की अमीषा पटेल की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। जहां पूरी दुनिया अमीषा के हुस्न की दीवानी है तो वहीं अमीषा खुद इस हॉलीवुड एक्टर पर अपनी जान छिड़कती है। लेटेस्ट इंटरव्यू में उन्होंने एक बड़ा खुलासा किया है।

Image

Pic Credit- Ameesha Patel/ Tom Cruise (instagram)

Ameesha Patel on Tom Cruise: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल अपनी बेइंतहा खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। अमीषा 50 साल की उम्र में भी किसी अप्सरा से कम नहीं लगती है। सनी देओल की फिल्म गदर में अमीषा ने ऐसी एक्टिंग की थी कि लोग उनके दीवाने हो गए। तब से ही अमीषा पटेल बॉलीवुड में धमाल मचा रही है। जहां पूरी दुनिया अमीषा के हुस्न की दीवानी है तो वहीं अमीषा खुद इस हॉलीवुड एक्टर पर अपनी जान छिड़कती है। हाल ही में अमीषा पटेल ने बताया है कि वो किस हॉलीवुड एक्टर से प्यार करती हैं। आइए नजर डालते हैं इस रिपोर्ट पर...

अमीषा पटेल ने कह दी बड़ी बात

हाल ही में अमीषा पटेल, रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में नजर आई थी। इस दौरान उन्होंने कई खुलासा किए। रणवीर अल्लाहबादिया ने अमीषा से उनके सेलिब्रिटी क्रश के बारे में पूछा तो उन्होंने बिना हिचक हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज का नाम लिया। उन्होंने कहा, 'मुझे टॉम क्रूज पर क्रश है। अगर आप उनके साथ पॉडकास्ट करें, तो मुझे बुलाना। मैं बचपन से उनकी फैन हूं। मेरे पेंसिल बॉक्स, फाइल्स और कमरे में सिर्फ टॉम क्रूज का पोस्टर था। वो हमेशा मेरे क्रश रहे हैं। मैं मजाक में कहती हूं कि वो इकलौते इंसान हैं, जिनके लिए मैं अपने सबकुछ भूल सकती हूं। उनके लिए मैं कुछ भी कर सकती हूं। अगर आप पूछें कि क्या मैं उनके साथ वन-नाइट स्टैंड कर सकती हूं, तो हां, कर सकती हूं।' बता दें कि इससे पहले भी अमीषा ने टॉम क्रूज की तारीफ की है। कुछ साल पहले एक रेड कार्पेट इवेंट में, जब उनसे पूछा गया कि वे किस एक्टर के साथ जगह बदलना चाहेंगी, तो अमीषा ने कहा कि वे किसी भी ऐसी एक्ट्रेस का रोल लेना चाहेंगी, जो टॉम क्रूज के साथ काम कर चुकी हो। उन्होंने यह भी कहा कि अगर मौका मिलता, तो वे टॉम क्रूज से शादी कर लेती।

इस फिल्म में नजर आई थी अमीषा पटेल

साल 2023 में अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 रिलीज हुई थी। इस मूवी में वो सनी देओल के साथ नजर आई थी। लोगों ने फिल्म को दिल खोलकर प्यार दिया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बलॉकबस्टर साबित हुई थी। बताते चलें कि अमीषा पटेल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article