बॉलीवुड

Ambani Ganesh Puja: उत्साह में Shah Rukh Khan ने Nita ambani को यूं लगाया गले कि खुली रह गई लोगों की आंखें, देखें वीडियो

Shah Rukh Khan hugs Nita Ambani: बॉलीवुड कलाकार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) बीती रात अंबानी परिवार की गणेश पूजा पहुंचे, जहां से उनका एक चौंकाने वाला वीडिया सामने आया है। इस वीडियो में शाहरुख खान उत्साह में नीता अंबानी को गले लगाते दिख रहे हैं। शाहरुख खान और नीता अंबानी (Nita Ambani) का ये वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है।

Image

SRK Nita Ambani

Shah Rukh Khan hugs Nita Ambani: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के किंग खान उर्फ शाहरुख खान अंबानी परिवार के काफी करीब हैं। अंबानी परिवार के हर फंक्शन पर शाहरुख खान पूरे परिवार के साथ जाते हैं। बीती रात भी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपने पूरे परिवार के साथ अंबानी परिवार की गणेश पूजा पर पहुंचे थे। शाहरुख खान के साथ उनकी सास, छोटे बेटे अबराम, बेटी सुहाना खान और पत्नी गौरी खान नजर आए। अंबानी परिवार की गणेश पूजा इवेंट का एक वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो नीता अंबानी (Nita Ambani) को उत्साह में गले लगाते दिख रहे हैं। शाहरुख खान और नीता अंबानी का ये वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है।

Shah Rukh Khan-Nita Ambani के वीडियो पर लोगों ने किया रिएक्ट

अभिनेता शाहरुख खान और नीता अंबानी का ये वीडियो जब से इंटरनेट पर वायरल हुआ है तब से ही लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि किंग खान वाकई अंबानी परिवार के काफी करीब हैं, वरना किसी में इतनी हिम्मत नहीं है कि नीता अंबानी को यूं गले लगा सके। एक व्यक्ति ने कमेंट में लिखा है, 'ये दोनों कैसे बच्चों की तरह गले लग रहे हैं।' तो दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, 'शाहरुख खान का चार्म ही कुछ ऐसा है कि लोग उन्हें गले लगाने को मजबूर हो जाते हैं।'

बता दें अंबानी परिवार की गणेश पूजा में बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सभी बड़े सितारे पहुंचे थे। शाहरुख खान के अलावा सलमान खान, दिशा पाटनी विक्की कौशल और करण जौहर जैसे स्टार्स ने भी अंबानी परिवार की गणेश पूजा में शिरकत की थी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article