बॉलीवुड

RCB के जीतते ही सातवें आसमान पर पहुंच गए अल्लू अर्जुन समेत ये सितारे, विराट कोहली पर लुटाया जमकर प्यार

Celebs who celebrated victory of RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18 साल में पहली बार आईपीएल खिताब जीता। पंजाब किंग्स को फाइनल में आरसीबी ने 6 रन से हराया। विराट कोहली की टीम के जीतते ही सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ गई। बॉलीवुड से लेकर साउथ तक के कई सितारों ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत का जश्न मनाया है।

Image

rcb win

Celebs who celebrated victory of RCB: विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इतिहास रच दिया है। आरसीबी ने 18 साल का इंतजार खत्म करते हुए खिताब जीत लिया है। आरसीबी ने फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया। विराट की टीम के जीतते ही फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई। फेसबुक से लेकर इंस्टाग्राम तक पर लोग आरसीबी की जीत का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। वहीं बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के तमाम सितारों ने भी विराट की टीम की जीत को सेलिब्रेट किया है। इस लिस्ट में अल्लू अर्जुन से लेकर रश्मिका मंदाना तक के नाम शामिल है।

रणवीर सिंह

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह क्रिकेट के बहुत बड़े फैन है। साथ ही वो स्टार क्रिकेटर विराट कोहली को भी काफी पसंद करते है। रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक तस्वीर शेयर की, जिसमें विराट कोहली और एबी डिविलियर्स जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। रणवीर सिंह का ये पोस्ट इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

अल्लू अर्जुन

साउथ के स्टार एक्टर अल्लू अर्जुन भी विराट कोहली की टीम आरसीबी की जीत से गदगद हो गए है। अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जो कि इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। वीडियो में अल्लू अर्जुन का बेटा दिखाई दे रहा है। क्लिप में अल्लू अर्जुन का 11 साल का बेटा विराट की जीत से काफी खुश दिखाई दे रहा है।

रश्मिका मंदाना

बॉलीवुड और साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'जीत का एहसास हो रहा है।' वहीं विक्की कौशल ने भी आरसीबी की जीत का जश्न मनाया है। विक्की कौशल ने अपने पोस्ट में लिखा, 'वो इंसान जिसने स्पोर्ट पर अपना सबकुछ लुटा दिया। इस पल का कई सालों से इंतजार था।'

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article