बॉलीवुड

आलिया भट्ट इस एक्ट्रेस संग पहली बार करेंगी डांस नंबर, तैयारी देख प्रियंका-दीपिका को भूल जाएंगे!

YRF स्पाई यूनिवर्स की 2 बड़ी फिल्मों पर तेजी से काम हो रहा है। इन दोनों ही फिल्मों का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। एक है वॉर-2 और एक अल्फा। इन दिनों ही फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म में आलिया एक एक्ट्रेस के साथ बड़ा धमाल करने वाली है।

Image

Alia Bhatt

फैंस इन दिनों बेस्रबी से YRF स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म यानी 'वॉर 2' का इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा सभी की निगाहें आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म अल्फा पर टिकी हुई है। हाल ही में रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म में आलिया एक एक्ट्रेस के साथ बड़ा धमाल करने वाली है। एक्ट्रेस इस फिल्म में एक डांस नंबर करने वाली है।

अल्फा 2025 की मोस्ट अवेटड फिल्मों में से एक है। जो क्रिसमस के समय सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालिया अपडेट के अनुसार आलिया भट्ट और शरवरी वाघ पिछले दो महीनों से फिल्म में एक हाई-एनर्जी, विजुअली डांस नंबर की तैयारी कर रही हैं। इस फिल्म से फैंस को काफी ज्यादा उम्मीदें है क्योंकि पहली बार फीमेल स्पाई फिल्म बड़े पर्दे पर धूम मचाएगी। आलिया और शरवरी दोनों ही इस गाने को लेकर उत्साहित है। इस फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी लीड रोल में नजर आएगी। रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म में अनिल कपूर, बॉबी देओल और ऋतिक रोशन का एक कैमियो करते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म को यशराज फिल्म्स के बैनर तले निर्मित किया जा रहा है।

इस फिल्म में नजर आएंगी आलिया

अल्फा के अलावा आलिया भट्ट के पास संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर भी है। जिसमें वो रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म में बॉबी देओल खूंखार विलेन बनकर आलिया भट्ट की मुश्किलें बढ़ाते नजर आएंगे। शरवरी को आखिरी बार वेदा और मुंज्या और नेटफ्लिक्स की फिल्म महाराज में देखा गया था। अब देखना होगा कि फैंस को ये फिल्म कितनी पसंद आती है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article