बॉलीवुड

आलिया भट्ट कर रहीं इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स पर फोकस, हॉलीवुड के बाद करेंगी जापानी फिल्म?

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Nov 23, 2022, 03:27 PM IST

alia bhatt japanese film next?: आलिया भट्ट ने अपने एक साक्षात्कार में अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में बात की है। एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं जितना हो सके ज्यादा से ज्यादा एरिया एक्सप्लोर करने की कोशिश कर रही हूं। यह सिर्फ मेरी लिस्ट में हॉलीवुड को मार्क करना नहीं रहा है।'

Image

alia bhatt

Alia Bhatt Japanese film next after hollywood debut?: आलिया भट्ट की गिनती बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में होती है। कुछ वक्त पहले ही आलिया ने साउथ इंडस्ट्री में एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' के साथ डेब्यू किया है। जो कि बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। अब जल्द ही आलिया भट्ट हॉलीवुड डेब्यू भी करने वाली हैं। एक्ट्रेस को गैल गैडोट और जेमी डोर्नन स्टारर 'हार्ट ऑफ स्टोन' से हॉलीवुड में अपनी शुरुआत करते देखा जाएगा। अब अभिनेत्री एक और चुनौती के लिए तैयार हैं और उन्होंने अन्य इंटरनेशनल फिल्मों में अभिनय करने की इच्छा भी जाहिर की है।

कुछ पहले ही मां बन चुकीं आलिया भट्ट ने अपने एक साक्षात्कार में इस बारे में बात की है। एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं जितना हो सके ज्यादा से ज्यादा एरिया एक्सप्लोर करने की कोशिश कर रही हूं। यह सिर्फ मेरी लिस्ट में हॉलीवुड को मार्क करना नहीं रहा है।' इसी के साथ आलिया भट्ट ने जापानी फिल्म इंडस्ट्री सहित अन्य फिल्म उद्योगों में भी काम करने की अपनी इच्छा शेयर की है।

आलिया ने कहा, 'यह सिर्फ कोई पुरानी हॉलीवुड फिल्म करना नहीं है, या किसी भी तरह के फिक्स कंटेंट को करना नहीं है। विचार ऐसा है कि खुद को लगातार चुनौती देना है। मैंने खुद को हमेशा उन जगहों पर रखा है जो चुनौतीपूर्ण हैं और ऐसी भूमिकाएं करना जो चैलेंजिंग हैं। मुझे लगता है कि एक नई इंडस्ट्री में काम करना हमेशा ऐसा लगता है। मैं आगे अपनी पहली जापानी फिल्म भी करूंगी, अगर मुझे पता होगा कि जापानी भाषा कैसे बोली जाती है।

आपको बताते चलें पति रणबीर कपूर के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के बाद आलिया भट्ट फिलहाल काम से ब्रेक पर हैं। स्टार कपल 6 नवंबर को एक बच्ची का पेरेंट्स बना है। मैटरनिटी लीव के बाद, आलिया कथित तौर पर अपने फिल्म कमिटमेंट को फिर से शुरू करेंगी। आलिया, करण जौहर की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की बची हुई शूटिंग को पूरा करेंगी। आलिया 'हार्ट ऑफ स्टोन' की रिलीज का भी इंतजार कर रही हैं, जो कि 2023 में ओटीटी पर रिलीज होगी।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article