बॉलीवुड

'अल्फा' में होगा आलिया भट्ट-शरवरी वाघ का धमाकेदार डांस, खबर जान झूम उठे फैंस

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 12, 2025, 02:07 PM IST

Alpha New Song: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और शरवरी वाघ (Sharvari) की अपकमिंग फिल्म अल्फा (Alpha) में एक खास गाने में डांस करती नजर आएंगी, जो दर्शकों के लिए एक काफी पसंद आने वाला है। इस खबर ने फिल्म का इंतजार कर रहे लोगों के दिलों को खुश कर दिया है।

Image

Alpha New Song

Alpha New Song: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और शरवरी वाघ (Sharvari) अपनी अपकमिंग फिल्म अल्फा (Alpha) को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। आलिया भट्ट की इस फिल्म को लेकर एक बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इसी बीच फिल्म अल्फा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। फिल्म को लेकर सामने आई नई रिपोर्ट ने लोगों का दिल खुश कर दिया है। वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स (YRF Spy Universe) की इस फिल्म इस बार आपको कुछ नया देखने को मिलने वाला है। तो चलिए जानते हैं फिल्म अल्फा को लेकर क्या नया अपडेट सामने आया है जिसको लेकर खूब चर्चा हो रही है।

'अल्फा' में होगा स्पेशल सॉन्ग

आलिया भट्ट और शरवरी वाघ फिल्म अल्फा एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। Etimes की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म अल्फा में एक खास गाने में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ साथ में डांस करती नजर आएंगी। यह गाना इस फिल्म का हाइलाइट होगा। फिल्म के लिए ग्लैमरस गाना तैयार किया गया है। ये गाना में आपको दोनों का अवतार देखने को मिलने वाला है जो आपने कभी नहीं देखा होगा। दोनों एक्ट्रेस इस गाने शानदार बनाने के लिए काफी मेहनत कर रही हैं। रिहर्सल स्टूडियो से लेकर जिम तक में खूब पसीना बहाया जा रहा है। फिल्म से जुड़ी इस खबर के सामने आने के बाद 'अल्फा' का इंतजार कर रहे फैंस का उत्साह और भी बढ़ गया है।

कब रिलीज होगी फिल्म

आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की लीड रोल वाली फिल्म अल्फा इस गाने के ऐलान कर बार सोशल मीडिया पर छा गई है। इस फिल्म की रिलीज के लिए दर्शक और भी बेताब नजर आ रहे हैं। आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की ये फिल्म 25 दिसंबर 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। 'अल्फा' में बॉबी देओल (Bobby Deol) और अनिल कपूर (Anil Kapoor) भी अहम रोल में हैं। फिल्म अल्फा को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article