Akshaye Khanna Out From Drishyam 3: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' 5 दिसंबर के दिन रिलीज हुई थी। इस मूवी में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन सहित कई कलाकार अहम रोल में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म में अक्षय खन्ना भी अहम रोल में हैं, जिन्होंने रहमान डकैत की भूमिका निभाई है। अक्षय खन्ना द्वारा निभाए गए रोल को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। अक्षय खन्ना को लेकर अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक अभिनेता ने अजय देवगन की 'दृश्यम 3' (Drishyam 3) से बाहर होने का निर्णय ले लिया है। आइए जानते हैं आखिर क्यों अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) ने यह मूवी ठुकरा दी है।
Pic Credit: IMDb
'दृश्यम 3' से बाहर हो गए अक्षय खन्ना
बॉलीवुड मशीन की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म निर्माताओं के साथ फाइनेंसियल और क्रिएटिव मतभेद के कारण अक्षय खन्ना ने बहुप्रतीक्षित सीक्वल 'दृश्यम 3' से किनारा कर लिया है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि 'धुरंधर' की सफलता के बाद अक्षय खन्ना ने अपनी फीस में बढ़ोतरी करने की मांग की। निर्माताओं के साथ उनकी यह बात नहीं बन पाई। यही वजह है कि अक्षय खन्ना ने इस मूवी को करने से साफ मना कर दिया है। हालांकि अभी तक इन खबरों पर अक्षय खन्ना और मेकर्स की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है।
'दृश्यम 3' से अक्षय खन्ना के बाहर होने की खबरों ने फैन्स को भी हैरान कर दिया है। अजय देवगन ने हाल ही में 'दृश्यम 3' को लेकर एक वीडियो पोस्ट करते हुए बड़ी घोषणा की थी। इस वीडियो के माध्यम से यह भी बताया गया कि फिल्म 'दृश्यम 3' 2026 में 2 अक्टूबर के दिन बड़े परदे पर दस्तक देगी। वहीं दूसरी अक्षय खन्ना की फिल्म 'धुरंधर' दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस ओपर 800 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है।
