Akshay Kumar on Son Birthday: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जॉली एलएलबी 3 (Jolly LLB 3) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कुछ दिनों पहले इस फिल्म का एक मजेदार ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। ट्रेलर के रिलीज होने के बाद फिल्म को लेकर एक बाद एक खबरें सामने आ रही हैं। इन सब के बीच अक्षय कुमार ने एक पोस्ट किया है। अक्षय कुमार ने ये पोस्ट फिल्म को लेकर नहीं बल्कि अपने बेटे आरव (Aarav) के बर्थडे पर शेयर किया है। अक्षय कुमार ने प्यार भरे अंदाज में अपने लाडले को जन्मदिन की बधाई दीं।
अक्षय कुमार ने बेटे के बर्थडे पर लिखी पोस्ट
एक्टर अक्षय कुमार एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह अक्षय कुमार की कोई फिल्म नहीं बल्कि एक सोशल मीडिया पोस्ट है। इस पोस्ट में अक्षय कुमार अपने बेटे आरव को उसके 23वें जन्मदिन पर विश करते नजर आए। इस दौरान अक्षय कुमार ने अपने साथ बेटे की तस्वीर शेयर की। कैप्शन में एक प्यारा सा नोट भी लिखा। अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा कि 'हैप्पी 23वां बर्थडे, आरव। जब मैं 23 का था मैं स्क्रीन पर लोगों को धुनना सीख रहा था अब तुम्हें देखता हूं, टेक से लेकर फैशन और डिनर टेबल पर बहस तक तुम मुझे हर जगह मात दे देते हो। देखते-देखते इतना बड़ा हो गया यार तू, तुम मुझे अपनी ही स्टोरी में प्राउड साइडकिक जैसा फील करवाते हो। लव यू बेटा। मेरे 23 सबसे शानदार साल तुम्हारे साथ बीते, इसके लिए चीयर्स।'
ट्विंकल खन्ना ने भी किया विश
अक्षय कुमार के साथ-साथ ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) ने भी आरव को इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर विश किया। ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार दोनों की पोस्ट खूब वायरल हो रही हैं। ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार की पोस्ट को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
