बॉलीवुड

Son of Sardaar 2: अजय देवगन ने फाइनल की ट्रेलर की रिलीज डेट, इस दिन धमाका करेंगे मेकर्स

Son of Sardaar 2 Trailer Launch Date: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' के प्रमोशन में व्यस्त चल रहे हैं। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक मेकर्स ने 'सन ऑफ सरदार 2' के ट्रेलर को लॉन्च करने की डेट को फाइनल कर लिया है।

Image

Ajay Devgn-starrer Son Of Sardaar 2

Son of Sardaar 2 Trailer Launch Date: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन इन दिनों फिल्म 'रेड 2' की सफलता को एन्जॉय कर रहे हैं। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख और वाणी कपूर सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। दिलचस्प बात यह है कि इस मूवी को ओटीटी भी खूब पसंद किया गया। 'रेड 2' की सफलता के बाद अजय देवगन (Ajay Devgn) अपनी नई फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' को लेकर बिजी चल रहे हैं। इस मूवी का टीजर देखने के बाद से ही फैन्स अजय देवगन को 'सन ऑफ सरदार 2' (Son of Sardaar 2) में देखने के लिए बेताब हैं।

जुलाई में इस दिन रिलीज होगा 'सन ऑफ सरदार 2' का ट्रेलर

बॉलीवुड हंगामा से जुड़े सूत्र के अनुसार मेकर्स ने अब 'सन ऑफ सरदार 2' का ट्रेलर लॉन्च करने की डेट फाइनल कर ली है। बताया जा रहा है कि अगले हफ्ते यानी 11 जुलाई को मुंबई में एक ग्रैंड इवेंट के साथ 'सन ऑफ सरदार 2' के ट्रेलर को लोगों के बीच पेश करेंगे। सुनने में यह भी आ रहा है कि ट्रेलर लॉन्च के दौरान 'सन ऑफ सरदार 2' की पूरी स्टारकास्ट भी मौजूद रहेगी।

विजय कुमार अरोड़ा के निर्देशन में बनी अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' में मृणाल ठाकुर, रवि किशन, नीरू बाजवा, विंदू दारा सिंह, अश्विनी कालसेकर, दीपक डोबरियाल, कुब्रा सैत, चंकी पांडे और शरत सक्सेना सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस मूवी में दिवंगत अभिनेता मुकुल देव भी दिखाई देंगे। हैरानी की बात यह है कि 'सन ऑफ सरदार 2' से सोनाक्षी सिन्हा को बाहर कर मेकर्स ने मृणाल ठाकुर की कास्ट किया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article