Ajay Devgn Flaunts His muscular Physique: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) अपकमिंग फिल्मों के साथ-साथ अपनी फिटनेस को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। हाल ही में अजय देवगन ने 54 साल की उम्र में मस्कुलर बॉडी दिखाते हुए एब्स फ्लॉन्ट किया हैं। अजय देवगन की फिटनेस के फैन्स भी कायल हो गए हैं। इस शर्टलेस फोटो को देखने के बाद हरकोई इंटरनेट पर अजय देवगन की तारीफ कर रहा है। दिलचस्प बात यह कि इस फोटो को शेयर करते हुए अजय देवगन की छाती पर बने टैटू ने सभी फैन्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
अजय देवगन की ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। अजय को बढ़ी हुई दाढ़ी के साथ काले चश्मे में देखा जा सत्का है। उनकी छाती और बाइसेप्स पर बने टैटू ने भी सभी फैन्स का ध्यान खींचा है। अजय देवगन के एक्स अकाउंट पर फॉलोअर्स ने कमेंट की बौछार कर दी है। कई लोगों ने 54 की उम्र में इतनी तगड़ी फिटनेस के लिए अजय देवगन की सराहना की है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय देवगन जल्द ही फिल्म 'शैतान' में दिखाई देंगे। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ आर माधवन और साउथ एक्ट्रेस ज्योतिका लीड रोल में दिखाई देंगे। फिल्म काले जादू पर बेस्ड है। इसका निर्देशन विकास बहल ने किया है और 8 मार्च को दुनिया भर के सिनेमाघरों में इसे रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म के अलावा अजय देवगन के पास रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'सिंघम अगेन' भी है।
