बॉलीवुड

बेटी आराध्या का बर्थडे सेलीब्रेट करने नहीं पहुंचे पापा अभिषेक, ट्रोल्स बोले 'ऐश से दूर जाने के लिए बेटी की खुशी....'

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 21, 2024, 04:17 PM IST

Abhishek Troll On Not Attend Aaradhya Birthday: ऐश्वर्या राय बच्चन ने अभी हाल ही में बेटी आराध्या के जन्मदिन की फोटोज शेयर की। इन फोटोज में अभिषेक बच्चन के न दिखने पर लोगों ने एक बार फिर एक्टर और ऐश्वर्या राय बच्चन के रिश्ते को लेकर सवाल उठाने लगे हैं।

Image

Abhishek Troll On Not Attend Aaradhya Birthday

Abhishek Troll On Not Attend Aaradhya Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स दावा किया जा रहा है कि ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। अब इन रिपोर्ट्स को एक और खबर ने हवा दे दी है। ऐश्वर्या राय बच्चन ने अभी हाल ही में अपनी बेटी आराध्या बच्चन का बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस सेलिब्रेशन की फोटोज खूब वायरल हो रही हैं। लेकिन इस पार्टी से ऐश्वर्या राय बच्चन के पति अभिषेक बच्चन नहीं नजर आए। इसको लेकर अब सवाल उठ रहे हैं। जिसके बाद से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है।

बेटी के बर्थडे में नहीं पहुंचे अभिषेक बच्चन

एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने अभी हाल ही में अपनी बेटी आराध्या बच्चन का बर्थडे सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस ने इस पार्टी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की। इन तस्वीरों में आराध्या बच्चन के पिता अभिषेक बच्चन नहीं नजर आए और न ही उन्होंने ऐश्वर्या राय बच्चन की इस पोस्ट पर कोई कमेंट नहीं किया। जिसके बाद से अभिषेक बच्चन एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। लोग अभिषेक बच्चन को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। लोग अभिषेक बच्चन को लेकर तरह-तरह की बातें बोल रहे हैं। आपको बता दें कि आराध्या बच्चन ने अपनी नानी के घर पर 13वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था।

तलाक को लेकर उठने लगे सवाल

आराध्या बच्चन के जन्मदिन पर न पहंचे पर ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के तलाक की खबरों को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू कर दी है। लेकिन आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने अभी तक इन तलाक की किसी खबर पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article