बॉलीवुड

'कयामत कयामत' पर आराध्या और ऐश्वर्या राय ने मिलाया ताल से ताल, दमदार डांस से मां-बेटी ने फूंकी इवेंट में जान

Aishwarya Rai And Aaradhya Bachchan Dance Video Goes Viral: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बीते कुछ दिनों से अपने तलाक की खबरों के कारण चर्चा में बनी हुई थीं। वहीं हाल ही में आराध्या बच्चन और ऐश्वर्या राय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों 'कयामत कयामत' पर डांस करते दिखीं।

Image

ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन ने डांस से लूटी महफिल

Aishwarya Rai And Aaradhya Bachchan Dance Video Goes Viral: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai), अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) के साथ अपने रिश्तों को लेकर खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में उनके तलाक की अटकलें लगनी तक शुरू हो गई थीं। लेकिन इन सबके बीच ऐश्वर्या राय का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस अपनी बेटी के साथ 'कयामत कयामत' सॉन्ग पर ताल से ताल मिलाती नजर आईं।

ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और आराध्या बच्चन (Aradhya Bachchan) का यह वीडियो एक इवेंट से जुड़ा हुआ है, जिसमें एक्ट्रेस ब्लैक अनारकली में नजर आईं। वीडियो में ऐश्वर्या राय का लुक देखने लायक रहा। वहीं आराध्या बच्चन भी व्हाइट आउटफिट में बेहद प्यारी लगीं। वीडियो में दोनों मां-बेटी 'कयामत कयामत' गाने पर थिरकती दिखाई दीं। इवेंट में जेनेलिया देशमुख भी उनके साथ डांस करती नजर आईं, लेकिन सारी लाइमलाइट मां-बेटी ही लूट ले गईं। वीडियो में ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन की बॉन्डिंग भी लोगों को इंप्रेस कर गई।

ऐश्वर्या-अभिषेक की उड़ी थी तलाक की खबरें

बता दें कि बीते कुछ दिनों पहले अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की फोटोज वायरल हुई थीं, जिसमें उनके हाथ से शादी की अंगूठी गायब नजर आई। इन फोटोज को लेकर लोगों ने सवाल दागने शुरू कर दिये कि ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और आपके बीच चीजें ठीक नहीं चल रहीं क्या। दोनों के तलाक की खबरों को भी खूब हवा मिली। हालांकि इस मामले पर अभी तक ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की ओर से कोई टिप्पणी नहीं आई है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article