Shah Rukh Khan Post on Ahmedabad Plane Crash: 12 जून की दोपहर अहमदाबाद के एयरपोर्ट पर भीषण विमान हादसा हुआ। इस प्लेन क्रैश ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है। एयर इंडिया का प्लेन एआई-171 में 242 यात्री सवार थे जिसमें दुर्घटना के बाद सभी की मृत्यु हो गई। प्लेन ने जैसे ही अहमदाबाद से लंदन के लिए टेक ऑफ किया तभी धड़ाम से नीचे गिर क्रैश हो गया। बॉलीवुड, टीवी और साउथ के कई स्टार्स ने हादसे को लेकर शोक व्यक्त किया। अब हाल ही में शाहरुख खान ने भी विमान हादसे को लेकर अपना रिएक्शन दिया।
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा 'अहमदाबाद में हुए हादसे की खबर सुनकर दिल टूट गया है। पीड़ितों, उनके परिवारों और सभी प्रभावितों के लिए मेरी प्रार्थनाएँ।' शाहरुख खान से पहले अक्षय कुमार, श्रद्धा कपूर, आमिर खान, सलमान खान, करीना कपूर जैसे कई बॉलीवुड स्टार्स ने विमान हादसे को लेकर दुख जाहिर किया। पूरा देश इस विमान हादसे से स्तब्ध हैं। इस घटना के कारण सलमान ने अपना ईवेंट भी कैंसल कर दिया। दर्दनाक हादसे की वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं।

Shah Rukh Khan (3)
अहमदाबाद से लंदन जा रही इस फ्लाइट में 240 लोगों की मौत हुई तो 2 यात्री जिंदा है। प्लेन में लंबी दूरी करने के लिए बहुत ज्यादा मात्रा में ईंधन मौजूद था जिसके कारण धमाका बहुत बड़ा हुआ। राहत और बचाव का अभियान अभी भी जारी है। सूत्रों का कहना है कि अमित शाह के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अहमदाबाद जा सकते हैं।
