Alia Bhatt Reaction on Ahemdabad Plane Crash: अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश मामले ने सबको हैरान कर दिया है। एयर इंडिया के प्लेन के इस भयानक हादसे को देखकर हर कोई टूट गया है। मृतक परिवारों के लिए बॉलीवुड स्टार्स दुआ कर रहे हैं। हाल ही में अभिनेत्री आलिया भट्ट( Alia Bhatt) ने इस भयानक हादसे पर अपना दर्द बयां किया है। मृत और घायल लोगों के लिए आलिया ने पोस्ट किया है। अभिनेत्री ने कहा कि ये सब देखकर उन्हें बहुत बुरा लग रहा है। आइए आलिया भट्ट की इस पोस्ट पर एक नजर डालते हैं उन्होंने क्या कहा
अभिनेत्री आलिया भट्ट( Alia Bhatt) ने अहमदाबाद के पास एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171 के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद इंस्टाग्राम पर गहरा दुख व्यक्त किया। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में उन्होंने लिखा "यह विनाशकारी है! सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों के लिए मेरा दिल दुखता है... विमान में सवार सभी लोगों और उनके प्रियजनों के लिए मेरी संवेदनाएँ और प्रार्थनाएँ..." उन्होंने इस पोस्ट के जरिए अपने दिल का दर्द व्यक्त किया।
आलिया भट्ट के अलावा इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों ने इस हादसे पर अपना दर्द व्यक्त किया है। सनी देओल ( Sunny Deol) ने तबाही का संदेश लिखा और बचे हुए लोगों के लिए प्रार्थना की, जबकि परिणीति चोपड़ा( Parineeti Chopra) ने कहा कि वह परिवारों द्वारा सहे जा रहे दर्द की कल्पना नहीं कर सकतीं। रितेश देशमुख, अक्षय कुमार, जान्हवी कपूर, रणदीप हुड्डा, सोनू सूद और कई अन्य उद्योग जगत की हस्तियों ने सोशल मीडिया पर सदमे, दुख और प्रार्थना के संदेश साझा किए। करण कुंद्रा, एली गोनी और राहुल वैद्य जैसे टीवी सेलेब्रिटीज ने भी पीड़ितों के लिए प्रार्थना और विचार भेजे।
