बॉलीवुड

शरवरी वाघ के साथ रोमांस करेंगे अहान पांडे, यश राज के बैनर तले दोनों को मिल रहा है बड़ा चांस!!

Sharvari Wagh-Ahaan Pandey Movie: सैयारा स्टार अहान पांडे और मुंज्या स्टार शरवरी वाघ साथ में रोमांस करते नजर आने वाले हैं। अली अब्बास जफर ने दोनों स्टार्स को साथ लाकर बड़ा धमाका करने का प्लान किया है। इस फिल्म को खास जेन जेड लोगों के लिए तैयार किया जा रहा है।

Image

Image Source: Instagram

Sharvari Wagh-Ahaan Pandey Movie: सैयारा के बाद अभिनेता अहान पांडे( Ahaan Pandey) इस समय सबसे ज्यादा डिमांड में बने हुए हैं। उनके पास बैक टू बैक प्रोजेक्ट आ रहे हैं। हालांकि एक्टर बहुत सोच-समझकर अपने हर प्रोजेक्ट को चुन रहे हैं। अहान पांडे को हर निर्माता अपनी फिल्म में लेना चाहता है। अब खबर सामने आ रही है कि आदित्य चोपड़ा( Aditya Chopra) और अली अब्बास जफर( Ali Abbas Zafar) की अगली फिल्म के लिए अहान पांडे ने हां भर दी है। उनके साथ फिल्म में कोई और नहीं बल्कि शरवरी नजर आने वाली है। सूत्रों के मुताबिक शरवरी और अहान एक साथ यह फिल्म करने वाले हैं। फिल्म को लेकर बाकी अपडेट भी सामने आ गई हैं। आइए आपको बताते हैं क्या है ये प्रोजेक्ट

आईएएनएस के सूत्र के अनुसार यश राज बैनर ने शरवरी वाघ( Sharvari Wagh) और अहान पांडे( Ahaan Pandey) को उनकी अगली रोमांटिक-एक्शन मूवी में कास्ट किया है। अभिनेत्री ने डील साइन कर दी है और वह जल्द ही फिल्म के लिए शूट करने वाली हैं। वहीं अहान पांडे को पहले ही फिल्म के लिए लॉक कर दिया गया था। यह दोनों स्टार्स बॉलीवुड इंडस्ट्री के उभरते हुए सितारे हैं, जिन्हें एकसाथ कास्ट करना बड़ा कदम हो सकता है। वह उनके साथ रोमांटिक और एक्शन ड्रामा फिल्म करने जा रहे हैं। जिसमें शरवरी और अहान का रोमांस देखना दिलचस्प होगा। इस फिल्म को आदित्य चोपड़ा और अली अब्बास जफर साथ मिलकर बना रहे हैं। यह उनकी साथ में 5वीं फिल्म होगी।

सूत्र ने शरवरी और अहान को कास्ट करने का रिजन भी बताया। उनका कहना है कि न्यू कमर्स जिस तरह से जनता को इंप्रेस कर रहे हैं, इससे मेकर्स भी खुश हैं। फिल्म निर्माताओं का मानना है कि जेन जेड जेनेरेशन ने बॉक्सऑफिस पर बदलाव लाने का काम किया है, अब निर्माता भी ऐसी फिल्में बनाना पसंद कर रहे हैं जो युवाओं को पसंद आए। इसके लिए नए स्टार्स को कास्ट किया जा रहा है।

बात करें फिल्म की शूटिंग की तो शरवरी इस समय दो बड़ी फिल्मों पर काम कर रही है। पहली उनके पास आलिया भट्ट( Alia Bhatt) के साथ 'अल्फा' है। दूसरी वह चाँदनी बार 2 में भी लीड एक्ट्रेस का रोल कर सकती है। बताते चले कि शरवरी को 'मुंज्या' फिल्म से सफलता मिली है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article