बॉलीवुड

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान में रिलीज नहीं होगी सुनील शेट्टी की 'केसरी वीर', प्रोड्यूसर ने किया बड़ा खुलासा

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई है। अब इस मामले के बाद 'केसरी वीर' के प्रोड्यूसर ने बड़ा फैसला लिया है। इस फिल्म के मेकर्स अब फिल्म को पाकिस्तान में रिलीज नहीं करेंगे। इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय और सुनील शेट्टी लीड रोल में नजर आने वाले हैं।

Image

Suniel Shetty

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई है, जिस कारण भारत के लोगों के बीच काफी ज्यादा गुस्सा है। इस मामले को लेकर भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई बड़े फैसले लिए है। इसी बीच अब ऐसी रिपोर्ट है कि पाकिस्तान में सुनील शेट्टी की फिल्म केसरी वीर रिलीज नहीं की जाएगी। आइए जानते है कि इस बारे में फिल्म के प्रोड्यूसर ने क्या कहा है।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुनील शेट्टी की 'केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ' पाकिस्तान में रिलीज नहीं होगी। निर्माता कनु चौहान ने इस फिल्म की पाकिस्तान में रिलीज पर रोक लगा दी है। इस फिल्म में सूरज पंचोली, विवेक ओबेरॉय और सुनील शेट्टी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का दमदार ट्रेलर 29 अप्रैल, 2025 को रिलीज किया जाएगा। केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ फिल्म की कहानी 14वीं शताब्दी के दौरान आक्रमणकारियों से सोमनाथ मंदिर की रक्षा करने वाले साहसी योद्धाओं को दिखाया गया है।

कनु चौहान ने कही ये बात

निर्माता कनु चौहान ने बताया कि उन्होंने अपने विदेशी वितरक को निर्देश दिया है कि वे हाल ही में पाकिस्तान से भारत की धरती पर हुए आतंकवादी हमले के बाद उनकी फिल्म को पाकिस्तान में रिलीज होने से रोकें। चौहान ने कहा कि पाकिस्तान में 'केसरी वीर' को रिलीज करना कोई विकल्प नहीं है, उन्होंने आतंकवादी हमले में अपनी जान गंवाने वाले निर्दोष पीड़ितों के समर्थन में नैतिक रुख अपनाया। 'केसरी वीर' भारत और अन्य अंतर्राष्ट्रीय जगहों जैसे यूएसए, खाड़ी, यूके और उत्तरी अमेरिका में रिलीज होगी। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article